फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: IPS Satyajit Gupta is the new DCP of the city, he was posted here earlier too

Kanpur: आईपीएस सत्यजीत गुप्ता शहर के नए डीसीपी, पहले भी यहां में रहे तैनात

Tue, 06 May 2025 06:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 May 2025 06:33 PM IST
सार

2017 बैच के आईपीएस सत्यजीत गुप्ता मूलरूप से बलिया के रहने वाले हैं। शासन ने सोमवार को सत्यजीत को कानपुर कमिश्नरी में डीसीपी पद की कमान सौंपी है।

विज्ञापन
Kanpur: IPS Satyajit Gupta is the new DCP of the city, he was posted here earlier too
आईपीएस सत्यजीत गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने सोमवार को संतकबीर नगर के एसपी रहे आईपीएस सत्यजीत गुप्ता को कानपुर कमिश्नरी में डीसीपी के पद पर तैनात किया है। 2017 बैच के आईपीएस सत्यजीत गुप्ता मूलरूप से बलिया के रहने वाले हैं। उन्होंने बीटेक (इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा साइबर ला और साइबर फाॅरेंसिक की डिग्री हासिल की है। आईपीएस सत्यजीत गुप्ता एकेडमिक ट्रेनिंग के बाद सबसे पहले बिजनौर जनपद में व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजे गए।

विज्ञापन


इसके बाद उनकी तैनाती रामपुर जनपद में हुई। यहां एक साल के कार्यकाल में खनन माफिया पर शिकंजा कसते हुए करोड़ों रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क कराई। इसके बाद वह कानपुर जनपद में तैनात किए गए। अपने साढ़े तीन महीने के कार्यकाल में यूपीएसआईडीसी के चीफ इंजीनियर अरुण मिश्र को भ्रष्टाचार के मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके बाद आगरा में डीसीपी के पद पर भेजा गया। वहां दरोगा और दो कांस्टेबल को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। फिर 17 जनवरी 2023 को संतकबीरनगर में बतौर एसपी पहला चार्ज दिया गया। उन्होंने 27 महीने तक जिले की कमान संभाली। उनकी पहचान जिले में एक ईमानदार पुलिस कप्तान के रूप में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed