फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur investment in mutual funds increased by Rs 8,581 crore in one year, fastest increase of 43% recorded in

Kanpur: एक साल में 8,581 करोड़ बढ़ा शहर का म्यूचुअल फंड में निवेश, एक दशक में दर्ज की सबसे तेज 43% बढ़ोतरी

Thu, 16 May 2024 10:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 May 2024 10:20 AM IST
सार

Kanpur News: मार्केट विशेषज्ञों की मानें, तो शहर का एयूएम वर्ष 2027 में 50,000 करोड़ पार कर जाएगा। पिछले 10 सालों में शहर का म्यूचुअल फंड एयूएम औसतन 20 प्रतिशत की दर से बढ़ा है।

विज्ञापन
Kanpur investment in mutual funds increased by Rs 8,581 crore in one year, fastest increase of 43% recorded in
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में म्यूचुअल फंड में निवेश मामले में कानपुर ने नई ऊंचाई हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में शहर का म्यूचुअल फंड एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 8,581 करोड़ रुपये बढ़ गया है। पिछले एक दशक में शहर ने अपनी सबसे तेज 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। अब शहर का म्यूचुअल फंड निवेश 28604 करोड़ रुपये का हो गया है। देश के निवेश में शहर की हिस्सेदारी बढ़कर 0.52 प्रतिशत हो गई है। पिछले साल यह 0.50 प्रतिशत थी। अगले तीन साल में शहर का म्यूचुअल फंड निवेश 50 हजार करोड़ रुपये होने का अनुमान है। अभी इस मामले में शहर का प्रदेश में दूसरा और देश में 14वां स्थान है।

विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि शेयर बाजार में आई तेजी और म्यूचुअल फंड की पारदर्शिता इसका मुख्य कारण है। ऑनलाइन निवेश की भी इसमें अहम भूमिका रही है। प्रदेश में शहर से आगे राजधानी लखनऊ है। इसमें म्यूचुअल फंड एयूएम में 11,674 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 2023-24 में लखनऊ की वृद्धि इस तरह 44 प्रतिशत रही। एम्फी (एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया) के आंकड़ों के अनुसार म्यूचुअल फंड निवेश में कानपुर देश में 14वें स्थान पर है। म्यूचुअल फंड निवेश में देश के टॉप 100 शहरों में उत्तर प्रदेश के 11 शहर हैं। वहीं 2,54,606 करोड़ रुपये के निवेश के साथ उत्तर प्रदेश देश में सातवें पायदान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वित्तीय वर्ष में कानपुर में म्यूचुअल फंड फोलियो की संख्या भी 9.25 लाख हो गई है। पिछले साल तक ये 8.75 लाख थी। केश्री वेल्थ क्यूरेटर के कोफाउंडर राजीव सिंह का कहना है कि शहर का एयूएम वर्ष 2027 में 50,000 करोड़ पार कर जाएगा। पिछले 10 सालों में शहर का म्यूचुअल फंड एयूएम औसतन 20 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। अगर यही रफ्तार जारी रही तो आसानी इस आंकड़े को हासिल किया जा सकता है। म्यूचुअल फंड्स में शानदार रिटर्न का शहरवासियों ने फायदा उठाया है।

विज्ञापन

शहर में पांच साल में म्यूचुअल फंड निवेश

वर्ष               एयूएम (करोड़ रुपये में)         वृद्धि
2023-24         28604                        8581 43
2022-23         20023                        1172 6
2021-22         18851                        3409 22
2020-21         15443                        3829 33
2019-20         11613                        1660 13

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed