{"_id":"688e2821cafdf8c2000f16e7","slug":"kanpur-interlocking-will-be-laid-afresh-in-bara-sirohi-foundation-stone-of-roads-laid-2025-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बारासिरोही में नए सिरे से बिछेगी इंटरलॉकिंग, सड़कों का किया गया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बारासिरोही में नए सिरे से बिछेगी इंटरलॉकिंग, सड़कों का किया गया शिलान्यास
Sat, 02 Aug 2025 08:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 02 Aug 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
सड़कों का किया गया शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
बारासिरोही में सड़कें खोदकर स्थिति नारकीय करने और निरीक्षण के दौरान नोकझोंक का मामला शनिवार को प्रकाशित होते ही सड़कों का शिलान्यास किया गया। अन्य सड़कें भी समतल की जा रही हैं। जल निगम ने बारासिरोही में घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछवाई है। ठेकेदार ने पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदने के बाद उसे समतल करने में खानापूरी की। हालत यह है कि लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
सड़कों का किया गया शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त के निर्देश पर जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने एक अगस्त को जल निगम के अभियंताओं, ठेकेदार और क्षेत्रीय पार्षद ज्योति पासवान के पति दिनेश के साथ वहां के हालात देखे। उस समय पार्षद पति और ठेकेदार में कहा-सुनी हुई थी। शनिवार को वहां सड़कों को समतल कर इंटरलाॅकिंग टाइल्स बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया गया।