फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Inter student threatened and robbed of cash and jewellery, police arrested one accused

Kanpur: इंटर के छात्र को धमका कर नकदी व गहने हड़पे, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2025 07:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Aug 2025 07:45 PM IST
सार

इंटर के छात्र को डरा धमकाकर नकदी व गहने हड़पे का मामला सामने आया है। पुलिस ने शातिर अपराधी के एक साथी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Kanpur: Inter student threatened and robbed of cash and jewellery, police arrested one accused
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकेरी थाना क्षेत्र के सफीपुर में इलाके के शातिर अपराधी और उसके साथी ने इंटर के एक छात्र को डरा धमकाकर नकदी व गहने हड़प लिए। आरोपियों ने सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन ले लिया। जानकारी होने पर छात्र के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शातिर अपराधी के साथी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सफीपुर प्रथम निवासी रविंद्र नाथ सिंह का 17 वर्षीय बेटा गौरव इंटर में पढ़ता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले उसकी दोस्ती इलाके के रहने वाले शातिर अपराधी साहिल ठाकुर और उसके साथी प्रशांत तिवारी से हो गई। आरोप है कि दोनों ने परिवार को मार देने का भय दिखाकर बेटे से घर से नकदी व करीब छह लाख कीमत के गहने मंगवा लिए। उसका मोबाइल भी छीन लिया। इससे परेशान होकर गौरव ने पिता को आपबीती बताई। पिता ने आरोपियों से माल वापस मांगा तो उन्हें भी धमकाया।
विज्ञापन

Kanpur: Inter student threatened and robbed of cash and jewellery, police arrested one accused
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
रविन्द्र के अनुसार साहिल ने गहने अपनी मां नीलम को देने के अलावा एक गोल्ड लोन देने वाली कंपनी में भी गिरवी रखे हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रशांत को नौबस्ता रोड स्थित मुर्गा मंडी से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। फरार दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed