{"_id":"6a3e608c266ef374920042a6","slug":"kanpur-innocent-child-fled-home-in-fear-after-receiving-threat-police-recovered-him-safely-within-five-hours-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: धमकी से सहमकर घर छोड़ भागा मासूम, पांच घंटे 38 मिनट में पुलिस ने सकुशल किया बरामद, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: धमकी से सहमकर घर छोड़ भागा मासूम, पांच घंटे 38 मिनट में पुलिस ने सकुशल किया बरामद, पढ़ें पूरा मामला
Fri, 26 Jun 2026 04:51 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 26 Jun 2026 04:51 PM IST
सार
Kanpur News: नरवल के करबिगवां गांव से पड़ोसियों की धमकी से डरकर भागा पांचवीं का छात्र फतेहपुर में मिला। नरवल पुलिस ने पांच घंटे 38 मिनट के सर्च ऑपरेशन के बाद उसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
लापता किशोर को पुलिस ने पांच घंटे में सकुशल किया बरामद
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में नरवल थाना क्षेत्र के करबिगवां गांव निवासी आदर्श कक्षा पाँच का छात्र खेलते समय फावड़ा घसीटकर ले जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस के एक बच्चे को चोट लग गई। घायल बच्चे के बाबा ने आदर्श को डांटते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने और जेल भिजवाने की धमकी दी। डर के कारण आदर्श घर से रात्रि में पैदल ही निकल गया और ट्रेन पकड़कर फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पहुंच गया।
विज्ञापन
परिजनों ने जब बच्चे के लापता होने की सूचना दी तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया कि बच्चे को खोजने के लिए नरवल थाना अध्यक्ष अनिल सिंह तोमर ने उपनिरीक्षक सुमित सिंह के साथ गांवों में घूमते हुए महज पांच घंटे 38 मिनट में आदर्श को सकुशल बरामद कर उसकी मां गीता के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में आदर्श ने बताया कि धमकी से डरकर ही वह घर छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
किसी भी स्थिति में डरने की आवश्यकता नहीं है
एसीपी आशुतोष सिंह ने बच्चे को समझाते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में डरने की आवश्यकता नहीं है और हमेशा माता-पिता को पूरी बात बतानी चाहिए। उन्होंने आपातकालीन स्थिति में 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देने की जानकारी भी दी। एसीपी ने नरवल थाना पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए थाना प्रभारी और उपनिरीक्षक सुमित सिंह की प्रशंसा की।