फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Industry Trade Board elections on December 27 and January 11

Kanpur News: कानपुर उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव 27 दिसंबर और 11 जनवरी को

Sun, 16 Nov 2025 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Industry Trade Board elections on December 27 and January 11
कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव अधिकारी और पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को मरियमपुर चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। इसमें व्यापार मंडल का त्रैवार्षिक चुनाव घोषित किया गया। उत्तर जिला का चुनाव 27 दिसंबर को नयागंज गुजरात भवन में होगा जबकि दक्षिण जिला का चुनाव 11 जनवरी को अग्रसेन भवन किदवईनगर में कराया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल के चुनाव में 268 सदस्य हैं। अब उत्तर जिला में 137 सदस्य होंगे जबकि दक्षिण जिला में 68 सदस्य हैं। उत्तर और दक्षिण के सदस्यता प्रमुख सुशील गुप्ता और अशोक अग्रवाल ने बताया कि 15 दिसंबर तक सदस्यता अभियान को पूरा किया जाएगा जिसके बाद आगे की चुनावी प्रक्रिया 15 दिन बाद घोषित की जाएगी। 15 दिसंबर तक सदस्य बनाए जाएंगे। उन्हीं सदस्यों के आधार पर चुनाव होंगे। चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से कराए जाएंगे। पूर्व में 2022 में चुनाव कराए गए थे। तब व्यापार मंडल का क्षेत्रीय विभाजन नहीं था। पहली बार उत्तर और दक्षिण जिला के आधार पर चुनाव कराए जाएंगे। वहीं, बैठक के दौरान सरोजनीनगर व्यापार मंडल का गठन हुआ जिसके अध्यक्ष मुकेश भाटिया बनाए गए। 100 सदस्यों की एक सूची भी पदाधिकारियों को सौंपी गई। इसके साथ ही अंकित सिंह महामंत्री और राजू चावला कोषाध्यक्ष घोषित किए गए। बैठक में सीपी सोमानी, देवी प्रसाद खन्ना, सरताज अहमद, प्रदीप पांडेय, राकेश सिंह, सुनील बजाज, कृपा शंकर त्रिवेदी, प्रदीप गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed