फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Income tax survey on the locations of Shakti Infra Vision in TDS theft

Kanpur: टीडीएस चोरी में शक्ति इंफ्रा विजन के ठिकानों पर आयकर सर्वे, बड़े पैमाने पर चोरी के दस्तावेज लगे हाथ

Tue, 04 Oct 2022 08:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Oct 2022 08:35 AM IST
सार

अपर आयुक्त आयकर टीडीएस सतीश रजौरे के निर्देशन में उपायुक्त अंकित तिवारी की अगुवाई में दो टीमों ने शक्ति इंफ्रा विजन प्राइवेट लिमिटेड के इंदिरा नगर स्थित कार्यालयों पर कार्रवाई की।

विज्ञापन
Kanpur: Income tax survey on the locations of Shakti Infra Vision in TDS theft
आयकर उपायुक्त अंकित तिवारी दस्तावेजों की जांच पड़ताल करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग की टीडीएस विंग ने केबल कम्युनिकेशन और जलकल के ठेके लेने वाली शक्ति इंफ्रा विजन प्राइवेट लिमिटेड के इंदिरा नगर, कल्याणपुर स्थित कार्यालयों पर सर्वे किया। टीडीएस विंग की तीन साल बाद यह पहली कार्रवाई है। बड़े पैमाने पर टीडीएस चोरी के दस्तावेज हाथ लगे हैं।

विज्ञापन


कंपनी का रीयल इस्टेट का भी कारोबार है। कल्याणपुर में शक्ति ग्रींस नाम से अपार्टमेंट तैयार किया गया है। अपर आयुक्त आयकर टीडीएस सतीश रजौरे के निर्देशन में उपायुक्त अंकित तिवारी की अगुवाई में दो टीमों ने कंपनी के इंदिरा नगर स्थित कार्यालयों पर कार्रवाई की। कंपनी के निदेशक राघवेंद्र प्रताप सिंह हैं। सूत्रों ने बताया कि टीमों ने कंपनी के निदेशक के साथ ही एकाउंटेंट और स्टाफ से पूछताछ की है। कंपनी सालों से इस कारोबार में हैं लेकिन तमाम जगहों पर टीडीएस नहीं काटा गया।

विज्ञापन

कंपनी अनुबंध के तौर पर काम करती है। इसमें टीडीएस काटकर सरकारी कोष में जमा करना होता है। इसके अलावा जिन अनुबंध में टीडीएस काटा गया, वह सरकारी कोष में जमा नहीं किया गया। सूत्रों ने बताया कि कोरोना काल से पहले कंपनी का टर्नओवर सौ करोड़ था। अब करीब 70 करोड़ का टर्नओवर मिला है। कंपनी के छह सालों के आय-व्यय का ब्यौरा खंगाला जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में कई करोड़ के टीडीएस चोरी का मामला सामने आ रहा है। देर रात तक टीमें जांच-पड़ताल करती रहीं। कंपनी टेलॉकाम कंपनियों के लिए तार बिछाने का काम करती है। इस दौरान आयकर अधिकारी सुनील द्विवेदी, अजय पाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed