फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Inaugurated the road named after Raju Srivastava

Kanpur: राजू श्रीवास्तव के नाम पर सड़क का किया लोकार्पण, मरणोपरांत पद्मश्री अवॉर्ड दिए जाने की मांग

Wed, 14 Dec 2022 11:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Inaugurated the road named after Raju Srivastava
दिवंगत राजू श्रीवास्तव - फोटो : social media

उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष और हास्य कलाकार दिवंगत राजू श्रीवास्तव के नाम पर साउथ एक्स मॉल, मार्बल मार्केट वाली सड़क का लोकार्पण महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी और राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने किया। महापौर ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के बोर्ड पर स्व. राजू श्रीवास्तव मार्ग अवश्य लिखें।

विज्ञापन


आयोजन के मंच से राजू श्रीवास्तव को मरणोपरांत पद्मश्री अवॉर्ड दिए जाने की भी मांग की गई। इस संबंध में कानपुर के दोनों सांसदों को पत्र लिखकर मांग की जाएगी। राजू श्रीवास्तव के मित्र व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्र ने संस्मरण साझा किए। गायक सिद्धांत वर्मा, धर्मेश यादव, महबूब आलम ने गीत सुनाए।
विज्ञापन


हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने राजू श्रीवास्तव के साथ बिताए पलों को याद किया। इस मौके पर भाजपा दक्षिण की अध्यक्ष बीना आर्य पटेल, राजू श्रीवास्तव के भाई सीपी श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, श्याम शुक्ल, संजय कपूर, संजय वाजपेयी, गर्वित नारंग आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed