{"_id":"584d6de64f1c1be57c2c358c","slug":"kanpur-in-up-assembly-forum-on-theme-of-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में ‘यूपी विधानसभा’ थीम पर बन रहा पीएम नरेंद्र मोदी का मंच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में ‘यूपी विधानसभा’ थीम पर बन रहा पीएम नरेंद्र मोदी का मंच
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 11 Dec 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
19 को पीएम मोदी की रैली में 25 अतिथियों का मंच प्रस्तावित
- फोटो : ओपी वाधवानी
कानपुर में ‘यूपी विधानसभा’ थीम पर पीएम नरेंद्र मोदी का मंच बन रहा है। निराला नगर रेलवे मैदान पर 19 दिसंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से सीधा निशाना यूपी विधानसभा चुनाव पर होगा। इसलिए मंच को यूपी विधानसभा की थीम पर बनाया जाएगा। उस पर भाजपा का 300 से अधिक सीटें का लक्ष्य भी नजर आएगा। आठ फीट ऊंचे मंच पर 25 अतिथियों के बैठने की व्यवस्था प्रस्तावित है। मैदान के एक हिस्से पर तीन हैलीपेड बनेंगे, जिस पर पीएम तीन हैलीक़ॉप्टर की फ्लीट के साथ उतरेंगे।
एक गेट विद्यार्थी जी के नाम पर
रैली स्थल पर दो डी घेरे का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें वीआईपी और वीवीआईपी के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। डी स्टील की बैरिकेडिंग स्टील के तीन पाइपों से होगी, ताकि जानवर भी घुस न सकें। रैलीस्थल पर प्रवेश के लिए पांच गेट बनाए जाएंगे, जिनमें एक गेट गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम पर होगा। अन्य चार गेट भी महापुरुषों के नाम पर प्रस्तावित हैं।
25 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम
रैलीस्थल पर 25 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों का इंतजाम होगा। इसके अलावा बाकी खुला एरिया होगा, जहां पर खड़े होकर लोग पीएम को सुन सकेंगे। मैदान में कई बड़ी एलसीडी भी लगेंगी। मैदान को चारों ओर से टिन की चादरों और बल्लियों के सहारे कवर्ड किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शनी का होगा अलग गेट और मंच
रैलीस्थल पर कौशल विकास प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में प्रवेश के लिए अलग गेट और प्रधानमंत्री का अलग मंच भी होगा। पहले दिन प्रदर्शनी में पास के आधार पर लोगों को प्रवेश मिलेगा। इसके बाद दो दिन आम आदमी बगैर पास के प्रदर्शनी देख सकेंगे।
एलआईयू ने रैलीस्थल का किया निरीक्षण
रविवार को स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) ने रैलीस्थल का निरीक्षण किया। टीम ने पीएम के मंच, प्रवेश गेट और हैलीपेड के बारे में जानकारी हासिल की। यह टीम जल्द ही आला अफसरों को रिपोर्ट सौंपेंगी। लखनऊ से आने वाली एयरफोर्स टीम देर शाम तक रैलीस्थल पर नहीं पहुंची थी।
कानपुर के ठेकेदार को हटाया, बनारस को ठेका
प्रधानमंत्री की रैली की व्यवस्था के लिए तय की गई कानपुर की एवन इवेंट कंपनी को हटाकर बनारस के कानू बाबू एंड कंपनी को ठेका दे दिया गया है। पता चला है कि कानपुर की इवेंट कंपनी का काम केंद्रीय उद्यमिता विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी को अच्छा नहीं लगा। इस पर दिल्ली से ही कंपनी बदलने का फैसला हो गया। रूडी दो दिन पहले रैली स्थल का निरीक्षण करने यहां आए थे। मंच की व्यवस्था देख रहे पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी ने बताया कि बनारस की कंपनी पहले भी मोदी के कई कार्यक्रम करा चुकी है। रूडी 15 को फिर यहां आ सकते हैं।