फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: In Ashoknagar, people protested by sitting near branches of trees cut in the name of pruning

Kanpur: अशोकनगर में छंटाई के नाम पर काटे पेड़ों की डालों के पास बैठकर किया प्रदर्शन

Mon, 15 Sep 2025 10:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Sep 2025 10:00 PM IST
सार

हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए पेड़ों का कत्ल करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Kanpur: In Ashoknagar, people protested by sitting near branches of trees cut in the name of pruning
पेड़ों की डालों के पास बैठकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोकनगर में छटाई के नाम पर पेड़ों की डालियां काटने के विरोध में सोमवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए हरे पेड़ों का कत्ल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पेड़ों की कटी डालों पर माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


गुमटी गुरुद्वारा के पास अशोकनगर स्थित एक पार्क में 15 सितंबर को हरे पेड़ों की सभी डालें काट दी गई थीं। इसके विरोध में सोमवार शाम को व्यापार मंडल, सनातनी सेना और क्षेत्रवासियों ने काटे गए पेड़ों के लिए श्रद्धांजलि सभा की। विरोध मार्च भी निकाला। अशोकनगर वार्ड के पूर्व पार्षद आलोक दुबे ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 80 फीट रोड पर वृहद पौधरोपण करवाया था। यह सड़क के दोनों और देखे जा सकते हैं लेकिन मनमाने तरीके से हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

Kanpur: In Ashoknagar, people protested by sitting near branches of trees cut in the name of pruning
पेड़ों की डालों के पास बैठकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
80 फीट रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि पेड़ों की गलत तरीके से छंटाई हुई है। इसके कारण अधिकतर पेड़ों की कैनोपी बुरी तरह से डैमेज हो गई। छांव में भी बहुत कमी आई है और अब तो हरे पेड़ ही काट दिए गए। इससे व्यापारियों में रोष है।


 

Kanpur: In Ashoknagar, people protested by sitting near branches of trees cut in the name of pruning
पेड़ों की डालों के पास बैठकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
गौरैया बचाओ अभियान के निदेशक गौरव बाजपेई ने बताया कि जिस क्षेत्र में हरियाली बढ़ जाती है उस क्षेत्र में पंक्षियों की उपस्थिति अपने आप बढ़ जाती है। वन विभाग और नगर निगम अवैज्ञानिक तरीके से पेड़ों की छंटाई के नाम पर मिलीभगत करके कटाई करवा देता है जिसके कारण आज भी हरियाली दो प्रतिशत है। बार काउंसिल के पूर्व कोचेयरमैन अंकज मिश्रा व सेंट्रल बार एसोसिएशन के प्रवीण फाइटर ने कहा कि पेड़ों की कटाई के करने वालों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़कर दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। इसमें मन्नू तिवारी, चरनजीत सिंह, विनोद शुक्ला, भैय्यन, संजय सिंह, आशीष पांडेय, शिवम शुक्ला, सागर सम्राट, मिंटू सैनी, सागर अरोड़ा आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन

Kanpur: In Ashoknagar, people protested by sitting near branches of trees cut in the name of pruning
हाथों में तख्तियां लेकर कार्रवाई की मांग की - फोटो : अमर उजाला
अशोकनगर में पेड़ों की कटाई या छंटाई की नगर निगम से अनुमति नहीं ली गई थी और न ही सूचना दी गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इसकी जांच कराई जाएगी। - कृपाशंकर पांडेय, उद्यान अधीक्षक, नगर निगम

दुर्गा पूजा समिति ने पेड़ छांटने के लिए मुझे पत्र दिया था। नगर निगम के ठेकेदार ने छंटाई करने के बजाय दुर्गा पूजा पार्क में तीन और अस्सी फीट रोड पर एक पेड़ काट दिया। मैंने सोमवार को अधिशासी अभियंता पर्यावरण को फोन कर पेड़ काटने वाले ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए कहा है। इसके लिए 17 सितंबर को नगर आयुक्त से मिलूंगा। - पवन गुप्ता, पार्षद, अशोकनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed