फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Important decisions taken in the meeting of the nagar nigam sadan

कानपुर: नगर निगम सदन की बैठक में लिए गए अहम फैसले, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को मिली बड़ी सहूलियत

Wed, 15 Sep 2021 05:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Sep 2021 05:12 PM IST
सार

स्थगित होने के बाद सदन 01: 05 पर पुन: शुरू हुआ। इसमें चुन्नीगंज वर्कशाप में शापिंग कांप्लेक्स और दुकान बनाने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन को स्वीकृति दे दी गई।

विज्ञापन
Kanpur: Important decisions taken in the meeting of the nagar nigam sadan
नगर निगम सदन में मौजूद महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में विकास कार्यों को गति देने के लिए बुधवार को नगर निगम सदन बुलाया गया। कानपुर नगर निगम सदन के शुरू होने का समय वैसे तो सुबह 11 बजे नियत किया गया था, लेकिन पार्षदो की उपस्थिति कम होने के कारण महापौर प्रमिला पांडेय ने सदन का समय 12ः30 बजे कर दिया। 12ः30 बजे सदन शुरू हुआ।
विज्ञापन


नई विज्ञापन नियमावली का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा गया। महापौर ने पार्षदों से कहा विज्ञापन नियमावली के बारे में यदि कोई बात रखनी तो बतायें, अन्यथा इसे पास करें। पार्षदों ने दो मिनट में एक स्वर में नई विज्ञापन नियमावली को पास कर दिया। 
विज्ञापन


सदन के दौरान माइक में आई तकनीकी खराबी
नगर निगम सदन के दौरान माइक खराब होने को लेकर पार्षदों ने नाराजगी जताई, जिस पर नाराज महापौर ने केयर टेकर सुनील निगम को सदन पटल पर तलब कर लिया। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण माइक खराब है, जिसे ठीक किया जा रहा है, इसके एवज में कार्डलेस माइक मंगाए गए हैं। इस पर महापौर ने कहा कि सदन की अगली बैठक में सभी माइक ठीक रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वार्ड में लगेंगी एलईडी लाइटें
बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि एलईडी लाइट अगले हफ्ते से लगना शुरू हो जाएंगी। एक साथ प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था, जिसे शासन ने वापस कर दिया, अब टुकड़ों-टुकड़ों में प्रस्ताव बनाया गया है, हर वार्ड में 10-10 एलईडी लाइट त्योहार से पहले लगने लगेंगी। इसके बाद शोर शराबा मचने पर महापौर ने थोड़ी देर के लिये सदन फिर स्थगित कर दिया।

ये भी हुईं घोषणाएं
स्थगित होने के बाद सदन 01: 05 पर पुन: शुरू हुआ। इसमें चुन्नीगंज वर्कशाप में शापिंग कांप्लेक्स और दुकान बनाने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन को स्वीकृति दे दी गई। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार को हाउस, वाटर और सीवर टैक्स से छूट देने की बात कही गई। 

नई विज्ञापन नियमावली में खास
- ओवरब्रिज, सरकारी भवन, धार्मिक स्थल व कोर्ट में नहीं लगेंगे बोर्ड
- जर्जर भवनों पर भी होर्डिंग या बोर्ड की नहीं दी जाएगी अनुमति
- रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मेट्रो में देना पड़ेगा शुल्क
- श्रेणीवार तय होंगी दरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed