{"_id":"6a8abd6ac6aea25132071508","slug":"kanpur-impact-of-the-children-s-intense-protest-new-school-building-to-be-constructed-at-a-cost-of-15-36-lakh-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ‘जिद और जज्बे की जीत’, बच्चों के उग्र प्रदर्शन का असर, 15.36 लाख से होगा नए स्कूल भवन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ‘जिद और जज्बे की जीत’, बच्चों के उग्र प्रदर्शन का असर, 15.36 लाख से होगा नए स्कूल भवन का निर्माण
Sun, 23 Aug 2026 02:59 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:59 PM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत समुही के मजरे भटपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में दो कमरों की तंगी और बच्चों के प्रदर्शन का मामला रंग लाया है। जिला प्रशासन की पहल पर शासन ने नए विद्यालय भवन के निर्माण के लिए 15.36 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय भटपुरवा को मिली सौगात
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत समुही के मजरे भटपुरवा में 15.36 लाख से नए विद्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। डीएम के अनुसार शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। मालूम हो कि प्राथमिक विद्यालय भटपुरवा में मौजूद मात्र दो कमरों में कुल 122 बच्चों की पर्याप्त बैठने की व्यवस्था न होने पर शनिवार को बच्चों ने प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
काफी समझाने के बाद भी बच्चे अपनी कक्षाओं मे नहीं गए थे और नारेबाजी करते रहे थे। चार घंटे प्रदर्शन के बाद बारिश होने पर सभी अपने घरों को लौट गए थे। ग्रामीणों का कहना था कि वर्ष 2023 में जर्जर हिस्सा गिराए जाने के बाद से केवल दो ही कमरों में बच्चों को ठूंस कर पढ़ाई कराई जाती है। तीन साल से लगातार मांग किये जाने के बाद भी नया भवन नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
15.36 लाख की धनराशि हो चुकी है स्वीकृत
मामले की जानकारी होने पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल में पोस्ट करके बताया कि शासन से नए विद्यालय भवन के लिए 15.36 लाख कि धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि जिला प्रशासन बच्चों को सुरक्षित व बेहतर शैक्षणिक परिवेश उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।