फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Illegal encroachments in Unnayan Basti marked, action will be taken soon

Kanpur: उन्नयन बस्ती के अवैध कब्जे चिह्नित, जल्द होगी कार्रवाई, शिकायत के बाद जागा प्रशासन

Wed, 22 Jan 2025 09:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Jan 2025 09:32 PM IST
सार

Kanpur News: समाज कल्याण विभाग के अफसरों की लापरवाही से अवैध कब्जे होते रहे। उन्नयन बस्ती के अवैध कब्जे चिह्नित किए गए हैं। जल्द कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Kanpur: Illegal encroachments in Unnayan Basti marked, action will be taken soon
जांच करने पहुंची अफसरों की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्याणपुर के इंद्रानगर स्थित उन्नयन बस्ती में अवैध कब्जे की शिकायत पर अफसरों की टीम बुधवार को जांच करने मौके पर पहुंची। टीम ने बस्ती के अंदर किए कब्जों का निरीक्षण कर समाज कल्याण अधिकारी और अधीक्षक से जमीन की पूरी जानकारी ली। वहीं, पीड़िता चंद्रावती की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए मकान और दुकान का निरीक्षण किया। एडीएम एफआर राजेश कुमार ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए और जमीन के साक्ष्य लेकर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




समाज कल्याण विभाग की लापरवाही के कारण इंद्रानगर स्थित उन्नयन बस्ती में खाली जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों और जिम्मेदारों ने कब्जे करने वालों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में नोटिस देकर सिर्फ खानापूरी कर दी। विभाग स्तर से जमीन बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। बीते दो माह पहले पीड़िता चंद्रावली ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से शिकायत करते हुए कहा था कि भूमि संख्या 86 पर श्याम सिंह ने राणा ने जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण करा लिया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने एडीएम वित्त राजेश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी और कल्याणपुर थाना एसीपी से जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। बुधवार को प्रशासन की टीम कल्याणपुर एसीपी अभिषेक पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जांच करने पहुंची। टीम ने अवैध कब्जों को चिह्नित करते हुए पीड़िता की जमीन पर किए गए निर्माण का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर टीम जांच करने पहुंची थी। बस्ती के अंदर भी निरीक्षण कर अवैध कब्जे देखे गए हैं। पीड़िता के दावे वाली जमीन का मुआयना कर दोनों पक्षों से जमीन के कागजात मांगे गए हैं। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, एडीएम वित्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed