फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Ikhlaq, friend of Avnish, named in the house grabbing case arrested

Kanpur: अनवरगंज में मकान कब्जाने के मामले में नामजद अवनीश का साथी इखलाक गिरफ्तार

Tue, 03 Sep 2024 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Sep 2024 11:44 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस ने अवनीश के साथी इखलाक को गिरफ्तार किया है। वसीम और अवनीश दीक्षित को मिलवाने में इखलाक की अहम भूमिका थी।

विज्ञापन
Kanpur: Ikhlaq, friend of Avnish, named in the house grabbing case arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनवरगंज पुलिस ने अवनीश के एक और गुर्गे इखलाक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। घर कब्जाने के आरोप में अनवरगंज थाने में एक पीड़ित ने अवनीश दीक्षित, एखलाक खान और वसीम क खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अवनीश की मुकदमे में पहले ही कोर्ट से रिमांड ली जा चुकी है। 30 जुलाई को डिप्टी का पड़ाव के गुरबत उल्ला पार्क निवासी मोहम्मद मुफीद खान ने अवनीश दीक्षित, एखलाक खान और वसीम खान के खिलाफ अवैध वसूली, जान से मारने की धमकी समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


आरोप था कि अवनीश दीक्षित और उसके गुर्गों ने उनके बच्चों की कनपटी पर पिस्तौल रखकर नोटरी एग्रीमेंट करा घर पर कब्जा कर लिया। इंस्पेक्टर अनवरगंज नीरज ओझा ने बताया कि वसीम और अवनीश दीक्षित को मिलवाने में इखलाक खान ने अहम भूमिका निभाई थी। वसीम मकान पर कब्जा करना चाहता था और इखलाक ने उसे जानकारी दी थी कि अवनीश दीक्षित यह काम आसानी से करा सकता है।

विज्ञापन

उसकी पुलिस में अच्छी पहचान है और उसके बीच में आने से पुलिस भी आगे नहीं बढ़ेगी। घटना के बाद अवनीश को रुपये भी दिए गए थे। इंस्पेक्टर के मुताबिक रकम कितनी थी और कहां और कैसे दी गई, इसे लेकर आरोपी से पूछताछ जारी है। बुधवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।

अवनीश दीक्षित के एक और गुर्गे को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी है जिनका सत्यापन कराया जा रहा है। जो भी तथ्य आगे आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई होगी। - दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed