{"_id":"6a571905347121570e016526","slug":"kanpur-iits-59th-convocation-meritorious-students-awarded-degrees-sagar-kv-receives-the-president-gold-medal-2026-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आईआईटी का 59वां दीक्षांत समारोह, मेधावियों को डिग्री से नवाजा, सागर केवी को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आईआईटी का 59वां दीक्षांत समारोह, मेधावियों को डिग्री से नवाजा, सागर केवी को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल
Wed, 15 Jul 2026 10:52 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:52 AM IST
सार
IIT Kanpur Convocation Ceremony: आईआईटी कानपुर के 59वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. पवन गोयनका, निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल और जयंत डी पटेल ने मेधावियों को डिग्रियां और पदक प्रदान किए। इस दौरान सागर केवी को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल समेत कई अन्य छात्रों को प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया।
विज्ञापन
IIT Kanpur Convocation Ceremony
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आईआईटी कानपुर का 59वां दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पवन गोयनका उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल और जयंत डी पटेल ने की।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी छात्रों को डिग्रियां और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, समारोह में मुख्य रूप से निम्नलिखित छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया…
विज्ञापन
- सागर केवी: प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल।
- आदित्य वी: डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल।
- ॠत्विक शंकर: गोल्ड मेडल।
- ध्रुव बुद्धदेव: रतन स्वरूप मेमोरियल प्राइज।
- राधिका प्रसाद: डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा अवॉर्ड।
राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रोत्साहित
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. पवन गोयनका ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें समाज तथा देश के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने भी छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके कठोर परिश्रम को सराहा।