फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur IIT to give e-masters degree

कानपुर आईआईटी देगा ई मास्टर्स की डिग्री, दो सप्ताह का ऑन कैंपस परीक्षण भी, जुलाई में दाखिला और अगस्त से कक्षाएं

Fri, 04 Jun 2021 01:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 04 Jun 2021 01:00 PM IST
सार

ई-मास्टर्स डिग्री की शुरुआत करने वाला कानपुर आईआईटी देश का पहला संस्थान होगा। इसका स्टडी मैटेरियल भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur IIT to give e-masters degree
आईआईटी कानपुर

विस्तार

आईआईटी कानपुर में अब साइबर सुरक्षा, कम्युनिकेशन, पावर सेक्टर रेगुलेशन, इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट और कमोडिटी मार्केट्स एंड रिस्क मैनेजमेंट विषय ऑनलाइन पढ़ाए जाएंगे। आईआईटी से इन छात्रों को ई-मास्टर्स की डिग्री मिलेगी।
विज्ञापन


ई-मास्टर्स डिग्री की शुरुआत करने वाला आईआईटी देश का पहला संस्थान होगा। इसका स्टडी मैटेरियल भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें दो सप्ताह का ऑन कैंपस परीक्षण भी शामिल रहेगा। जिसमें प्रयोगशाला सत्र, प्रदर्शन, लैब विजिट करवाई जाएगी। 
विज्ञापन


कोरोना महामारी में ऑनलाइन शिक्षा तेजी से उभरी है। इसी को ध्यान में हुए आईआईटी ने ऑनलाइन ई-मास्टर्स कार्यक्रम तैयार किया है। आने वाले समय में इन कोर्स की अधिक डिमांड रहेगी। साइबर सुरक्षा उपकरणों में प्रशिक्षित पेशेवरों की मांग रक्षा, बैंकिंग, रिटेल, बिजली, परिवहन, कंप्यूटिंग समेत कई क्षेत्रों में रहेगी। कम्युनिकेशन में 5जी, 6जी और एज कंप्यूटिंग के साथ संचार के क्षेत्र में तेजी से पेशेवरों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने कहा कि अगस्त के दूसरे या तीसरे सप्ताह से कोर्स की शुरुआत होगी। इसके लिए जुलाई में दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। फीस के बारे में जल्द संस्थान फैसला लेगा। ई-मास्टर्स कोर्स से न सिर्फ बेहतर प्लेसमेंट मिलेगा बल्कि बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री व कंपनियों को अनेक तरह से लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed