फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीवन में आगे बढ़ने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं, बस करना है ये काम

Mon, 01 Oct 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 01 Oct 2018 12:20 PM IST
सार

- आईआईटी में चल रहे तीन दिवसीय मैनेजमेंट कॉन्क्लेव प्रबंधन-2018 का समापन
 

विज्ञापन
Kanpur IIT Management Conclave Prabandhan- 2018
युवाअों को रोजगार पाने की जानकारी देते आयुष गुप्ता
कानपुर आईआईटी में चल रहे तीन दिवसीय मैनेजमेंट कॉन्क्लेव ‘प्रबंधन-2018’ का रविवार को समापन हो गया। आखिरी दिन गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) के महाप्रबंधक आयुष गुप्ता ने छात्रों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों से नौकरी से जुड़ीं कई अहम जानकारियां साझा की। कहा कि अक्सर पढ़ाई के बाद युवा अच्छे सैलरी पैकेज के पीछे भागते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। वह काम करना चाहिए जिसमें आपको खुशी मिलती हो, जिसमें आपका मन लगता हो। तभी आप अच्छे से अपनी जिंदगी में ग्रोथ भी पाएंगे।

 

Kanpur IIT Management Conclave Prabandhan- 2018
कानपुर आईआईटी

देर शाम समापन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें इंफो टेक हब के सीईओ गौरव दुबे ने छात्रों को सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि चाहे जितना भी आगे बढ़ जाओ लेकिन अपनी जन्मभूमि और अपने लोगों को कभी नहीं भूलना चाहिए। गौरव ने अपनी कंपनी का उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा कि वह दुनिया के 10 देशों में कंपनी चला रहे हैं लेकिन कानपुर में ही इसका केंद्र बना रखा है। कानपुर को उन्होंने कभी नहीं छोड़ा। इस दौरान आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर डॉ. अमित शुक्ला, देवलीना चटर्जी, शुभम चट्टोपाध्याय, जतिन कक्कड़, पवन वेपाड़ा आदि मौजूद रहे।

Kanpur IIT Management Conclave Prabandhan- 2018
कानपुर आईआईटी

प्रतियोगिताओं में आईआईटी कानपुर का दबदबा
कॉन्क्लेव के तहत कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। वित्तराज प्रतियोगिता में आईआईटी कानपुर के रिषभ और कोमल बालियान की जोड़ी ने कमाल कर दिया। दोनों ने कई टीमों को हराकर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे नंबर पर भी आईआईटी कानपुर के अधवान, ऐश्वर्या और तेजस की टीम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur IIT Management Conclave Prabandhan- 2018
कानपुर आईआईटी
मार्कोविस्ता प्रतियोगिता में क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बंगलूरू प्रथम और आईएसबी हैदराबाद दूसरे स्थान पर रहा। काउंसलर प्रतियोगिता में आईआईटी रुड़की प्रथम और आईआईटी कानपुर दूसरे स्थान पर रहा। एसीसीएस में आईआईटी कानपुर ने पहला स्थान पाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed