फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशिया कप के फाइनल मैच पर कॉमेडियन राजू के बोल ''पहिले तो बांग्लादेश हौंकिस.. बाद मा रोवे लगा''

Mon, 01 Oct 2018 11:15 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 01 Oct 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
Raju Srivastav is saying about the Asia Cup final match
राजू श्रीवास्तव
अबहीं  शुक्रवार का एशिया कप का फाइनल मैच रहा.. हम संकठा, गजोधर, मनोहर और रमई साथै बईठे टीवी पे मैच देखत रहे.. अरे दादा का जबरदस्त मैच रहा.. सुरु मा तो भईया बांग्लादेश केर ओपनर जो हौंक दीस.. आउटै ना होयें.. हम डिराय गएन.. मगर बाद मा जब गजोधर टीवी के पास जाय के रोहित शर्मा के कान मा कहिन कि बॉलर बदलत रहौ.. ऊ ई कनपुरिया कि बात मान लीस.. अउर भईया ओके बाद बंगलादेशी बैट्समैन भड़भड़ाय के ढेर हुई गए तो ऊ सब रोय लगे.. अपने बॉलर पेल दिहिन बांग्लादेसियन का..
Raju Srivastav is saying about the Asia Cup final match
राजू श्रीवास्तव
बांग्लादेश के बैटमैन है लिंटन दास.. आपन बिल क्लिंटन की मौसी के लरिका हैं.. ऊ बौखल.. का मालूम कैसे शतक बनाय के 120 रन पेल दिहिस.. हम कहा यार धोनी कुछ करौ भईया.. बस हमरी बात सुन के धोनी लिंटन का अइसा जबर स्टम्पिंग किहिन.. एकदम बिजली के जैसा.. सेकेण्ड के तीसरे हिस्से मा ओकर स्टंप उखाड़िन हैं धोनी.. हम कहा वाह धोनी.. ये बात.. चुन्नीगंज चौराहे पे तुम्हारा एक बंद मक्खन चाय के साथ पक्का.. अउर जब बांग्लादेश टीम हार गयी तो बंगलादेशी टीम का कप्तान ग्राउंड मा रोवत रहा..
Raju Srivastav is saying about the Asia Cup final match
राजू श्रीवास्तव
कहत रहा क्त्रिस्केट टीम में तो 11 प्लेयर खेलता हाई.. अबी हमको हमरा कोच बताया के जब इंडिया फील्डिंग करता था तो ग्राउंड में 17-18 प्लेयर था.. तभी तो हामरा इतना खिलाड़ी रनआउट हो गिया.. हामरे साथ धोखा हो गिया.. हाम जिधर बॉल को मारता था उधर फील्डर पहले से खड़ा होता था.. एक बॉल का पीछे चार चार लोग भाग रहा है.. हम बोला या खुदा इंडिया का इतना फील्डर किदर से आ गिया.. हामको कोई तो बताया कि एक्स्ट्रा प्लेयर फील्ड में पानी लेके आया तो वापिस नहीं गिया.. वो भी फील्डिंग करने लगा.. खुदा का खौफ करो.. हाम बांग्लादेशी गरीब कंट्री का टीम है.. हामको ईस तरह से हरा रहा है.. हमको एक बात और पता चला है कि ये दोनों अम्पायर भी मोदी का आदमी है...
विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastav is saying about the Asia Cup final match
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
अच्छा जब अफगानिस्तान टीम का मैच रहा तो मनोहर कहे ई जौन विकेट कीपर है ऊ हलवाई की तरह लगत है.. हम कहा हाँ यार हम ई पहिला खिलाड़ी देखा जौने पेट पे मटका बांधे खेल रहा हैं.. तब रमई कहिन एका मटका अईसे निकला है की एका कहीं भागे का तो पड़त नहीं है बस विकेट के पीछे खड़े रहत हैं.. तो हम कहा हाँ यार ई खाए पिए का बहुतै शौकीन है.. काहे से पिछले दिन मैच चलत रहा तो एक एक्स्ट्रा प्लेयर ई विकेट कीपर को चालु मैच मा भगौना भर के बिरयानी अउर कबाब दे गवा रहा.. तबहीं गजोधर बोले हाँ भईया जमाना बदल रहा है.. जिनका हम छोटे छोटे देशन केर टीम समझत रहे उई सब बहुत उस्ताद हुई गए हैं.. ई सब बहुतै जबरदस्त जलवा दिखाए हैं इस बार.. बताओ अफगानिस्तान टीम इंडिया से टाई करवाय लिहिस रहै.. बताओ ये भौकाली..!
विज्ञापन
Raju Srivastav is saying about the Asia Cup final match
राजू श्रीवास्तव
अउर ई होंगकोंग केर टीम हमरी इंडिया टीम का अईस भयंकर टक्कर दिहिस भईया.. एतना मजा तो भारत पाकिस्तान केर मैच मा नहीं आवा रहै.. हांगकांग केर टीम हमरी भारत टीम से अइस खेलत रही जईसे उन्नाव केर टीम होय.. उई भले ही हार गए रहे हमरी टीम से मगर पूरे टूर्नामेंट में हांगकांग केर टीम जबर खेली है. तो हम कहे कि यही से कहत हैं कि देखन मा छोटे लगें.. पर घाव करें गंभीर.. वैधानिक चेतावनी- गौतम गंभीर ई बात का सीरियस ना लेवें..लास्ट मा एक्कै बात कहे चाहित है.. कि हमरी बात ध्यान से सुना करौ..काहे से हमरे घर में हमरी कोई सुनत नहीं है..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed