फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur IIT book will teach how to adapt to the academic environment  it will help students in their journey

Kanpur: शैक्षणिक माहौल में ढलना सिखाएगी आईआईटी की किताब, लेखब बोले- ये छात्रों को उनके सफर में मदद करेगी

Thu, 24 Jul 2025 01:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 24 Jul 2025 01:53 PM IST
सार

Kanpur News: आईआईटी कानपुर ने छात्रों के तनाव को कम करने और उन्हें संस्थान के माहौल में ढालने के लिए योर आईआईटी: एकेडमिक कंपास नामक पुस्तक लॉन्च की है। इसमें शैक्षणिक और हॉस्टल जीवन के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया गया है।

विज्ञापन
Kanpur IIT book will teach how to adapt to the academic environment  it will help students in their journey
iit kanpur - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईटी में प्रवेश लेने वाले छात्र पढ़ाई, संस्थान में तालमेल न बैठने और घर से दूर हॉस्टल में रहने से अक्सर तनाव में आ जाते हैं। ऐसे छात्रों की परेशानी को दूर करने के लिए आईआईटी के वैज्ञानिकों ने एक पुस्तक तैयार की है। योर आईआईटीके एकेडमिक कंपास नाम की यह पुस्तक छात्रों को संस्थान के शैक्षणिक माहौल में बेहतर ढंग से समायोजित होने और घर से दूर हॉस्टल में रहने में मदद करेगी। इसमें अनुभव आधारित सुझाव और मार्गदर्शन दिए गए हैं।

विज्ञापन

सेंटर फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड टीचिंग एक्सीलेंस के प्रभारी प्रो. मनोज हरबोला ने बताया कि लंबे समय से ऐसी पुस्तक की जरूरत महसूस हो रही थी जो छात्रों को सही मार्गदर्शन दे सके। यहां आने वाले छात्रों को न तो शैक्षणिक प्रणाली की सही समझ होती है और न तो हॉस्टल जीवन में सामंजस्य बैठाने की जानकारी होती है। यह पुस्तक छात्रों की समस्या का समाधान करने के साथ उन्हें आत्मविश्वास और सही दिशा देने का प्रयास करेगी। यह पुस्तक सेंटर में ही तैयार की गई है। इसमें शैक्षणिक जीवन को सरल भाषा में सिखाया गया है।

विज्ञापन

पुस्तक सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, एक साथी की तरह है
इसके साथ मुख्य और वैकल्पिक पाठ्यक्रम, अनुसंधान और दोहरी डिग्री विकल्प व अंतः विषयक शिक्षा के अवसर की जानकारी दी गई है। पुस्तक का संपादन व लेखक डॉ. अशेषा सिन्हा ने किया है। संस्थान के उप निदेशक प्रो. बृजभूषण ने कहा कि देश भर से आने वाले अलग-अलग स्वभाव के छात्रों को तारतम्य बैठाने में समय लगता है। पढ़ाई भी कठिन होती है। इस पुस्तक के माध्यम से छात्रों को ऐसा मार्गदर्शन देना चाहते हैं] जिससे वह पढ़ाई में ठीक से जुड़ सकें, सीखने की प्रक्रिया का आनंद ले सकें और समग्र रूप से विकसित हो सकें। यह पुस्तक सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि एक साथी की तरह है, जो छात्रों को उनके सफर में मदद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed