फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: If you want information related to IIT then come to the open house

Kanpur: आईआईटी संबंधी जानकारी चाहिए तो ओपेन हाउस में आइए, संस्थान की वेबसाइट पर दिया गया है लिंक

Mon, 19 Sep 2022 09:59 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Sep 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: If you want information related to IIT then come to the open house
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला

जेईई एडवांस के मेधावियों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आईआईटी कानपुर हर संभव कोशिश कर रहा है। जेईई एडवांस के टॉप-100 मेधावियों को नि:शुल्क पढ़ाने की घोषणा के बाद अब संस्थान ओपेन हाउस कराने जा रहा है। इसमें मेधावियों को संस्थान को करीब से जानने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


ऑनलाइन प्लेटफार्म पर होने वाले इस कार्यक्रम में एडवांस में रैंक पाने वाले सभी छात्र शामिल हो सकते हैं। आईआईटी में 19 सितंबर को शाम छह बजे ऑनलाइन कार्यक्रम होगा। इसका लिंक संस्थान की वेबसाइट में दिया हुआ है। इसमें शामिल होने वाले छात्र संस्थान से संबंधित कोई प्रश्न पूछ सकते हैं।
विज्ञापन


कोर्स, फीस, हॉस्टल व्यवस्था, फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पिछले साल कितने पैकेज पर नौकरी मिली है, कौन-कौन कंपनियां आईं समेत विभिन्न जानकारियां दी जाएंगी। निदेशक अभय करंदीकर ने बताया कि कई बार छात्रों को वेबसाइट पर पूरी जानकारी नहीं मिल पाती है। जेईई एडवांस किए छात्रों, उनके अभिभावकों के मन में कई प्रकार की जिज्ञासाएं होती हैं। वे संस्थान के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। इसी वजह ओपन हाउस का आयोजन हो रहा है ताकि छात्रों के मन में किसी भी प्रकार की शंका न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed