फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur I feel like dying after saying this to her mother over phone young woman hanged herself late at night

कानपुर: ‘लगता है मर जाऊं...’, मां से फोन पर कही बात, देर रात युवती ने लगा लिया फंदा, शव पोस्टमार्टम को भेजा

Fri, 09 Oct 2026 12:19 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 09 Oct 2026 12:19 PM IST
सार

Kanpur News: नौबस्ता थाना क्षेत्र में लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से परेशान युवती ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। वह मूल रूप से गोंडा की रहने वाली थी और पिछले एक साल से अपनी बड़ी बहन के घर रहकर इलाज करा रही थी। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Kanpur I feel like dying after saying this to her mother over phone young woman hanged herself late at night
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में बड़ी बहन के घर पर रह रही युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती मिर्गी आने की समस्या से परेशान थी। करीब एक साल से बड़ी बहन के घर रह कर इलाज करा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में युवती ने बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है।

विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल और नोट कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मूलरूप से गोंडा के सिरौटी गांव निवासी अमिता सिंह (24) एक साल से नौबस्ता हंसपुरम में अपनी विवाहित बड़ी बहन बबिता के घर पर रहकर इलाज करा रही थी। परिजन ने बताया कि अमिता दो साल से मिर्गी की बीमारी से परेशान थी।

विज्ञापन
Trending Videos

सुसाइड नोट में परिजनों से मांगी माफी है
बुधवार शाम अमिता ने मां पुष्पा से फोन पर बात करते समय कहा था कि लगता है मर जाऊं। इस पर मां ने डांटते हुए ऐसे विचार मन में न लाने की बात कही थी। देर रात उसने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि नोट में युवती ने माता-पिता और बहन व अन्य परिजन से माफी मांगी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed