{"_id":"689235bb48653f7e5303adcb","slug":"kanpur-husband-marries-second-time-without-divorcing-victim-files-fir-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: तलाक दिए बिना पति ने रचाई दूसरी शादी, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: तलाक दिए बिना पति ने रचाई दूसरी शादी, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Tue, 05 Aug 2025 10:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
तलाक दिए बिना पति के दूसरी शादी रचाने पर महिला ने पति और ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैंट के लालकुर्ती तोपखाना निवासी संध्या देवी के अनुसार उनकी शादी 24 जून 2010 को बर्रा ई विश्वबैंक निवासी वीरेंद्र उर्फ नीरज के साथ हुई थी। वर्ष 2014 से उनका पति से घरेलू हिंसा का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़िता ने बताया कि तब से वह मायके में रह रही है। कुछ माह पूर्व जानकारी हुई कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। कैंट थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि पति समेत ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन