{"_id":"6013293d76334a1e9c7f71b4","slug":"kanpur-husband-gives-talaq-on-phone-to-wife-because-she-asked-for-child-milk-and-house-rent","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पत्नी ने बच्चे के दूध और मकान के किराये के लिए फोन पर पति से मांगे रुपये, दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पत्नी ने बच्चे के दूध और मकान के किराये के लिए फोन पर पति से मांगे रुपये, दिया तलाक
Fri, 29 Jan 2021 01:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : डेमो
कानपुर में कल्याणपुर के मसवानपुर निवासी महिला को पति ने फोन पर तलाक दे दिया। थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
मसवानपुर निवासी शबाना बेगम की शादी वर्ष 2007 में प्रयागराज निवासी अफसर अहमद से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि पति पीटने के साथ ही घर खर्च भी नहीं देता था। इस पर वर्ष 2014 में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसके बाद पति ने मसवानपुर में किराये पर मकान लेकर साथ रहने की बात कहकर मना लिया। हालांकि कुछ दिन बाद वह प्रयागराज चला लगा। बीते साल चार नवंबर को बच्चे के लिए दूध व मकान के किराये के लिए फोन पर पति से रुपये मांगे। इस पर वह भड़क गया। इस पर गालीगलौज कर फोन पर तीन तलाक दे दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।