फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Husband alleges wife and in-laws pressured him for religious conversion

Kanpur: पत्नी व ससुरालजनों पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 31 Jan 2026 11:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 31 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Husband alleges wife and in-laws pressured him for religious conversion
रावतपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

रावतपुर के युवक ने अपनी पत्नी और उसके माता-पिता पर जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। विनीत कुमार ने पुलिस को बताया कि छह नवंबर 2023 को उन्होंने सानिया से शादी की थी। दोनों के बीच किसी भी हाल में एक दूसरे पर धर्मांतरण का दबाव न बनाने की सहमति बनी थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद सानिया अपने माता-पिता के प्रभाव में आकर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डालने लगी। विरोध करने पर झगड़ा और गालीगलौज करने लगी।

विज्ञापन


26 अगस्त 2025 को दोनों के एक बेटे का जन्म हुआ। आरोप है कि ससुर और सास बच्चे का खतना कराने का दबाव बनाने लगे। जब उनकी मांगों को ठुकराया तो तीनों ने झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। 16 जनवरी 2026 की रात सानिया अपनी मां के साथ घर से गहने लेकर मायके चली गई। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed