फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Hosiery industry will be in trouble if GST increases, traders raise demand to withdraw GST

कानपुर: जीएसटी बढ़ा तो संकट में आ जाएगा होजरी उद्योग, कारोबारियों ने जीएसटी को वापस लेने की उठाई मांग

Sat, 18 Dec 2021 01:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 Dec 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Hosiery industry will be in trouble if GST increases, traders raise demand to withdraw GST
होजरी इंडस्ट्री - फोटो : pixabay
कानपुर में कोरोना के चलते बीते दो साल से होजरी उद्योग बेहद कठिन दौर से गुजरा है। कृषि के बाद यह उद्योग ही सबसे ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराता है। सरकार होजरी उत्पादों पर अब जीएसटी की दर पांच फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने जा रही है। ऐसा होने से होजरी उद्योग पर बड़ा संकट आ जाएगा। तमाम इकाइयां बंद हो सकती हैं।
विज्ञापन


इससे एक जिला एक उत्पाद में शामिल होजरी कारोबार को तगड़ा झटका लगेगा। ये बातें नार्दन इंडिया होजरी मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के संरक्षक बलराम नरूला ने कहीं। आर्यनगर स्थित क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कच्चा माल जैसे रसायन, धागा के दाम दोगुना तक बढ़ चुके हैं। भाड़ा महंगा है।
विज्ञापन


ऐसे में उत्पाद बड़े ब्रांडों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे जिसका लाभ बड़े ब्रांडों को होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि राशन की दुकानों में जिस तरह गेहूं, चावल, तेल दे रहे हैं, वैसे ही होजरी उत्पाद भी दें। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज बंका ने कहा कि जो धागा पहले 180 रुपये किलो था, अब उसके भाव 335 रुपये किलो हो गए हैं। केमिकल के दाम दो सौ रुपये किलो से बढ़कर चार सौ रुपये किलो हो गए हैं। जीएसटी बढ़ने से उत्पाद महंगे हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर में होजरी उद्योग से 50 हजार से ज्यादा लोग जुड़े हैं। पूरे प्रदेश में इनकी संख्या 10 लाख से ज्यादा है। शहर में छोटी-बड़ी एक हजार इकाइयां हैं। सरकार ने प्रस्तावित जीएसटी वापस नहीं लिया तो अनिश्चितकाल के लिए उद्योगों को बंद कर दिया जाएगा। 20 को होने वाली सांकेतिक बंदी में भी हम सब शामिल होंगे। वार्ता के दौरान जनरल सेक्रेटरी प्रमोद सुराना, दिलीप, प्रवीण शर्मा, अजय गुप्ता, राम प्रताप आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed