फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Homeopathy students protest demanding stipends on par with MBBS students slogan shouting outside OPD

कानपुर: होम्योपैथिक छात्रों का प्रदर्शन, एमबीबीएस की तर्ज पर स्टाइपेंड की मांग, ओपीडी के बाहर जमकर नारेबाजी

Wed, 09 Sep 2026 02:11 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 09 Sep 2026 02:11 PM IST
सार

Kanpur News: होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के इंटर्न्स ने 7,500 रुपये के पुराने स्टाइपेंड को एमबीबीएस की तर्ज पर बढ़ाने की मांग को लेकर ओपीडी के बाहर प्रदर्शन किया। नारेबाजी से मरीजों को इलाज में दिक्कतें हुईं।

विज्ञापन
Kanpur Homeopathy students protest demanding stipends on par with MBBS students slogan shouting outside OPD
कानपुर में होम्योपैथिक छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में बुधवार को इंटर्नशिप कर रहे चिकित्सा छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने ओपीडी के बाहर एकजुट होकर शासन और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन और हंगामे के कारण ओपीडी में इलाज कराने आए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने तर्क दिया कि हाल ही में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों का इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाला स्टाइपेंड बढ़ाया गया है, जबकि होम्योपैथिक के इंटर्न्स को आज भी महज 7,500 रुपये प्रतिमाह का ही पुराना स्टाइपेंड दिया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि वे भी उतनी ही मुस्तैदी से अस्पतालों में सेवाएं देते हैं। ऐसे में उनके साथ यह सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है?

विज्ञापन





ओपीडी ठप होने से मरीज रहे बेहाल
उन्होंने मांग की कि उनका स्टाइपेंड भी तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर एमबीबीएस छात्रों के समान किया जाए। ओपीडी के ठीक बाहर छात्रों के मुख्य गेट पर प्रदर्शन और नारेबाजी करने से ओपीडी की सेवाएं प्रभावित हुईं। पर्चा बनवाने और डॉक्टरों को दिखाने आए मरीजों व उनके परिजनों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed