{"_id":"67c9d908effedb49be07e3c0","slug":"kanpur-history-sheeter-threatens-to-kill-hospital-operator-for-demanding-dues-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बकाया मांगने पर हिस्ट्रीशीटर ने अस्पताल संचालक को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बकाया मांगने पर हिस्ट्रीशीटर ने अस्पताल संचालक को दी जान से मारने की धमकी
Thu, 06 Mar 2025 10:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बकाया मांगने पर स्वरूनगर थाने के हिस्ट्रीशीटर ने कल्याणपुर निवासी अस्पताल संचालक से गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कल्याणपुर आवास विकास निवासी निखिल यादव हास्पिटल संचालक हैं। उन्होंने बताया कि हैलट परिसर में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर व एंबुलेंस चालक रियाज उर्फ अल्ला रक्खा को उन्होंने पिछले साल एंबुलेंस खरीदने के लिए 70 हजार रुपये उधार दिए थे। आरोपी ने छह माह बाद रुपये लौटाने का वादा किया था।
विज्ञापन
आरोप है कि एक साल बाद भी कई बार तगादा करने पर रियाज ने रुपये नहीं लौटाए। दो मार्च को उसने रुपये देने के बहाने हैलट बुलाया। रुपये लेने पहुंचे तो रियाज ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। स्वरूपनगर थाना प्रभारी सूर्यबलि पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन