फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: History-sheeter Shaukat Pehalwan property worth Rs 30 crore seized

Kanpur: विधायक इरफान सोलंकी के करीबी हिस्ट्रीशीटर शौकत पहलवान की 30 करोड़ की संपत्ति जब्त

Wed, 22 Mar 2023 03:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Mar 2023 03:25 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में बुधवार को हिस्ट्रीशीटर शौकत पहलवान की 30 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। पुलिस अब तक कानपुर, गाजियाबाद और नोएडा में इरफान व उसके गैंग की तकरीबन 50 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त कर चुकी है।

विज्ञापन
Kanpur: History-sheeter Shaukat Pehalwan property worth Rs 30 crore seized
हिस्ट्रीशीटर शौकत पहलवान की संपत्ति जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बुधवार को सपा विधायक इरफान सोलंकी के करीबी हिस्ट्रीशीटर शौकत पहलवान की 30 करोड़ की संपत्ति आज जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। मुनादी के बाद कार्रवाई की गई। विधायक इरफान और उनके परिवार की कुछ बेनामी संपत्ति सील करने के बाद पुलिस एक बार फिर से गैंगस्टर एक्ट में आरोपी उनके गुर्गे हिस्ट्रीशीटर शौकत पहलवान की ग्वालटोली स्थित संपत्ति को जब्ती की।

विज्ञापन


पुलिस अब तक कानपुर, गाजियाबाद और नोएडा में इरफान व उसके गैंग की तकरीबन 50 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त कर चुकी है। पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी को गैंग लीडर बनाते हुए रिजवान सोलंकी, मोहम्मद शरीफ, इसराइल आटेवाला, शौकत पहलवान के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद इस मामले में अन्य तीन आरोपी हाजी अज्जन, मन्नू रहमान और मुर्सलीन उर्फ भोलू का नाम गैंगस्टर एक्ट में शामिल कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed