{"_id":"686674d1aa7910a3b00b7159","slug":"kanpur-history-sheeter-demanded-extortion-of-10-lakhs-from-councillor-due-to-enmity-of-defeat-in-election-2025-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चुनाव में हार की रंजिश पर हिस्ट्रीशीटर ने पार्षद से मांगी 10 लाख की रंगदारी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चुनाव में हार की रंजिश पर हिस्ट्रीशीटर ने पार्षद से मांगी 10 लाख की रंगदारी, गिरफ्तार
Thu, 03 Jul 2025 05:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 03 Jul 2025 05:53 PM IST
सार
हिस्ट्रीशीटर ने पार्षद से 10 लाख की रंगदारी मांगी। घटना कर्नलगंज थानाक्षेत्र की है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हिस्ट्रीशीटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नलगंज में चुनाव में हार की रंजिश पर हिस्ट्रीशीटर ने पार्षद से जून में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मना करने पर 30 जून को हिस्ट्रीशीटर ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर तमंचे के बल पर 25 हजार रुपये वसूले। बाकी बचे रुपये न देने पर आरोपियों ने हत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शहर के वार्ड 110 के पार्षद मोहम्मद नौशाद के अनुसार उन्होंने 2023 में निकाय चुनाव में पूर्व पार्षद मुरसलीन उर्फ भोलू की पत्नी को हराया था। जिसके बाद से मुरसलीन उनसे रंजिश रखने लगा और उनकी हत्या की फिराख में है। पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के मामले में भी मुरसलीन आरोपी है। नौशाद के अनुसार मुरसलीन अपने साथी टिल्लू उर्फ शमशाद, हिस्ट्रीशीटर अकील खान उर्फ अकील खिचड़ी के साथ 10 लाख रुपये रंगदारी मांग रहा है। 30 जून की शाम चार बजे जीआईसी ग्राउंड के पास अकील खिचड़ी, टिल्लू उर्फ शमशाद मिले।
विज्ञापन
आरोपियों ने तमंचा दिखाते हुए धमकाया कि तुमने मुरसलीन उर्फ भोलू का बहुत नुकसान कराया है। दहशत में दबाव बनाकर उनसे 25 हजार रुपए ले लिए। दो जुलाई को अकील, टिल्लू उर्फ शमशाद ने बचे 9.75 लाख रुपये की मांग की। न देने पर हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हिस्ट्रीशीटर
- फोटो : अमर उजाला
इस पर उन्होंने कर्नलगंज पुलिस को तहरीर दी। कर्नलगंज इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुरसलीन उर्फ भोलू, टिल्लू उर्फ शमशाद, अकील खिचड़ी, दो अज्ञात पर रंगदारी, धमकाने समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि गम्मू खां हाता निवासी हिस्ट्रीशीटर अकील खिचड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी पर कर्नलगंज और बेकनगंज में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं।