फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: High school student drowned while bathing in Ganga with his brothers, death

Kanpur: भाइयाें के साथ गंगा नहाने गया हाईस्कूल का छात्र डूबा, मौत से मचा कोहराम

Mon, 12 May 2025 07:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 May 2025 07:24 PM IST
सार

Kanpur News: गंगा नहाने गया हाईस्कूल का छात्र डूब गया। घटना फीलखाना थानाक्षेत्र के भगवतदास घाट पर रविवार देर शाम हुई।

विज्ञापन
Kanpur: High school student drowned while bathing in Ganga with his brothers, death
हाईस्कूल के छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फीलखाना थानाक्षेत्र के भगवतदास घाट पर रविवार देर शाम गंगा नहाने गए तीन भाई डूबने लगे। शोर शराबा सुनकर वहां मौजूद गोताखोरों ने दो भाइयों को बचा लिया। वहीं, तीसरा भाई गहरे पानी में जाने से डूब गया। कड़ी मशक्कत कर देर रात युवक का शव बरामद किया जा सका।

विज्ञापन


डिफेंस कालोनी भगतवदास घाट के पास का रहने वाला निखिल कुमार (20) एक इंटर कॉलेज में नवीं पास कर हाईस्कूल में गया था। परिवार में छोटा भाई अखिल, मां शोभा और दो बहनें खुशी व पूजा हैं। पिता मनोज कुमार का 11 अप्रैल को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। परिजनों ने बताया कि रविवार देर शाम निखिल, छोटे भाई अखिल और मामा अरविंद कुमार के बेटे अंकित कुमार के साथ भगवतदास घाट पर गंगा नहाने गए थे। इस दौरान मौजमस्ती में अचानक नहाते हुए तीनों गहराई में जाकर डूबने लगे।
विज्ञापन


शोर मचाने पर घाट पर मौजूद गोताखोरों ने कूदकर अखिल और अंकित को बाहर निकाल लिया लेकिन निखिल गहराई में जाकर डूब गया। परिजनों ने बताया कि रविवार देर रात गोताखोरों ने निखिल का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया। एक माह के भीतर पिता के बाद बड़े बेटे की मौत के कारण मां और बहनें बदहवास हो गईं। फीलखाना इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed