फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur High Court Releases Transfer List of Judicial Officers Pradeep Kumar Appointed as Citys New CJM

बदलाव: हाईकोर्ट ने जारी की न्यायिक अधिकारियों की तबादला सूची, प्रदीप कुमार शहर के नए सीजेएम, कई जज इधर-उधर

Tue, 14 Apr 2026 12:00 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 14 Apr 2026 12:00 PM IST
सार

Kanpur News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर के न्यायिक ढांचे में व्यापक बदलाव करते हुए प्रदीप कुमार शुक्ला को नया सीजेएम नियुक्त किया है। साथ ही पारिवारिक न्यायालय और एडीजे स्तर पर भी कई नई नियुक्तियां की गई हैं।

विज्ञापन
Kanpur High Court Releases Transfer List of Judicial Officers Pradeep Kumar Appointed as Citys New CJM
जिला एवं सत्र न्यायालय कानपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों की वार्षिक स्थानांतरण सूची जारी की है। इसमें 407 अपर जिला जज, 276 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 500 सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के अधिकारी शामिल हैं। प्रदीप कुमार शुक्ला को कानपुर का नया सीजेएम नियुक्त किया गया है। सुदेश को स्पेशल सीजेएम कानपुर नगर की जिम्मेदारी मिली है। सीजेएम सूरज मिश्रा को हाथरस स्थानांतरित किया गया है। आगरा के सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव कानपुर में लघुवाद न्यायाधीश का पद संभालेंगे।

विज्ञापन

अलीगढ़ के एसीजेएम सौरभ मांडलोई कानपुर नगर में सिविल जज सीनियर डिवीजन होंगे। चंद्रप्रकाश तिवारी अब बलिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बनाए गए हैं। कानपुर में एसीजेएम अभिनव तिवारी कानपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव होंगे। स्पेशल सीजेएम कुमुदलता त्रिपाठी को मोहनलालगंज लखनऊ भेजा गया है। कानपुर से कई अन्य न्यायिक अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों में स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन

कानपुर नगर में ये संभालेंगे न्यायिक मजिस्ट्रेट का पद
अयोध्या, बलरामपुर और बरेली से तीन अधिकारी कानपुर नगर में एसीजेएम पद पर आए हैं। कानपुर से चार अधिकारियों को बलिया, हाथरस, देवरिया और बस्ती स्थानांतरित किया गया है। जौनपुर से शिप्रा कानपुर में अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन होंगी। कानपुर नगर में अर्पित गोयल, अक्षय कुमार और शिवानी सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट का पद संभालेंगी।  प्रयागराज और सोनभद्र से भी दो न्यायिक मजिस्ट्रेट कानपुर नगर में तैनात किए गए हैं।

अंशुमान पटनायक रायबरेली में फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश
मुजफ्फरनगर की अपर जिला जज दिव्या भार्गव को पारिवारिक न्यायालय कानपुर नगर की अपर प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। कानपुर नगर के अपर प्रधान न्यायाधीश राकेश त्रिपाठी अब कानपुर में ही अपर जिला जज होंगे। लखनऊ से तीन अधिकारी मुकेश कुमार सिंह, अगस्त कुमार तिवारी और अभय प्रकाश नारायण भी कानपुर नगर में अपर जिला जज होंगे। कानपुर के अपर जिला जज अंशुमान पटनायक रायबरेली में फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश होंगे। बिजनौर, हाथरस और बागपत से तीन अधिकारी कानपुर नगर में अपर जिला जज पद पर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed