{"_id":"61df09b52f08d0655818235d","slug":"kanpur-heart-attack-after-viral-infection-three-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वायरल संक्रमण के बाद हार्ट अटैक, तीन मौतें, फ्लू और कोरोना का हमला तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वायरल संक्रमण के बाद हार्ट अटैक, तीन मौतें, फ्लू और कोरोना का हमला तेज
Wed, 12 Jan 2022 10:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:34 PM IST
सार
कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. विनय कृष्णा ने बताया कि इमरजेंसी में रोगी आ रहे हैं। अलग से एचडीयू में आठ बेड की व्यवस्था कर दी गई है। अगर रोगी कोरोना संदिग्ध लगता है तो उसे एचडीयू में भर्ती कर दिया जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
कोरोना संक्रमण का फैलाव तेज होने के साथ मौसमी बीमारियां भी जोर पकड़े हुए हैं। शीत लहर में फ्लू संक्रमण हृदय रोगियों के लिए घातक साबित हो रहा है। हैलट, उर्सला और निजी अस्पतालों में आ रहे रोगियों में मिश्रित संक्रमण मिल रहा है।
इसके साथ ही गुर्दा और हृदय रोगियों की अचानक तबीयत बिगड़ जा रही है और मौत हो जाती है। बुधवार को तीन रोगियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके अलावा कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है।
वायरल संक्रमण से रोगियों को सांस लेने में तकलीफ हो रहा है। इससे ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. विनय कृष्णा ने बताया कि इमरजेंसी में रोगी आ रहे हैं। अलग से एचडीयू में आठ बेड की व्यवस्था कर दी गई है।

Trending Videos
अगर रोगी कोरोना संदिग्ध लगता है तो उसे एचडीयू में भर्ती कर दिया जाता है। साथ ही उसका सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेज दिया जाता है। उन्होंने बताया कि रोगियों के सतर्क न रहने के कारण सर्द-गर्म से एक्सपोजर हो जाता है। नसों में सिकुड़न आने से रक्त प्रवाह प्रभावित होता है।
इससे तबीयत बिगड़ जाती है। बुधवार को चकेरी के अजीत वर्मा (65) की हार्टअटैक से मौत हो गई। उनके बेटे रमेश ने बताया कि उन्हें ठंड लग गई थी। इसके अलावा चौबेपुर के रतनेश (66) की हृदयाघात से मौत हो गई। वह कल्याणपुर के निजी अस्पताल में भर्ती रहे हैं। वहीं नवाबगंज के उमेश (56) को कार्डियोलॉजी लाया गया। उन्हें ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया। उमेश को डायबिटीज और दमा भी रहा है। उन्हें तीन दिन से बुखार आ रहा था।