फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Health department alert due to increasing cases of corona, hospitals will be converted into covid status in 48 hours

कानपुर: कोरोना के बढ़ते केसों से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 48 घंटे में कोविड स्टेटस में तब्दील होंगेे अस्पताल

Mon, 03 Jan 2022 04:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Jan 2022 04:24 PM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट माेड पर है। विदेश से लौटे यात्रियों का पुरा ब्यौरा मांगा गया है। कोरोना संक्रमितों की हेल्थ ब्रीफिंग साझा करें पैथालॉजी और नर्सिंगहोम, ऑक्सीजन की स्थिति का भी जाएजा लिया गया। 
 

विज्ञापन
Kanpur: Health department alert due to increasing cases of corona, hospitals will be converted into covid status in 48 hours
ओमिक्रॉन वैरिएंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुुर में कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने रविवार को शहर के पैथोलॉजी और नर्सिंगहोम संचालकों के साथ उर्सला सभागार में बैठक की। कहा कि कभी भी अस्पतालों को 48 घंटे की नोटिस पर कोविड स्टेटस में तब्दील किया जा सकता है।
विज्ञापन


नर्सिंगहोमों को अलर्ट रहने के लिए कहा जिन्हें पहले कोविड स्टेट्स मिला था। उनसे ऑक्सीजन की स्थिति का पूरा ब्योरा लिया गया। वह ऑक्सीजन कहां से प्राप्त करते हैं? उनके पास कोई प्लांट है या फिर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इस्तेमाल करते हैं। सिलिंडर के लिए किस कंपनी से टाईअप है, यह भी पूछा। 
विज्ञापन


हेल्थ ब्रीफिंग देनी होगी
कोविड स्टेटस वाले नर्सिंगहोम दो बार परिजनों को रोगी की हेल्थ ब्रीफिंग देंगे। दिन में तीन बार पोर्टल पर बेड की स्थिति अपडेट करेंगे। हर अस्पताल होल्डिंग एरिया जरूर बनाएगा। सीएमओ डॉ. सिंह ने कहा कि आपदा को कमाई का अवसर न समझें। अनाप-शनाप बिल बनाने पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर नर्सिंगहोम एसोसिएशन और पैथोलॉजी एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमित का एक अतिरिक्त सैंपल रखें
सीएमओ ने कहा कि पैथोलॉजी कोरोना संक्रमित की सूचना छिपाए नहीं। विदेश से लौटा कोई व्यक्ति अगर जांच करा रहा है तो उसकी सूचना जरूर दें। अगर कोई व्यक्ति संक्रमण की बॉर्डर लाइन पर है तो उसका दुबारा टेस्ट जरूर किया जाए और दूसरे टेस्ट का पैसा न लिया जाए। अगर कोई संक्रमित है तो उसी वक्त उसका एक अतिरिक्त सैंपल लेकर सुरक्षित कर लिया जाए जिससे क्रॉस चेक करने में आसानी रहे।


90 फीसदी संक्रमित बाहर से आने वाले
सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि 90 फीसदी कोरोना संक्रमित बाहर से आने वाले लोग हैं। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। मुंबई, दिल्ली आदि शहरों से लोग संक्रमण लेकर आ रहे हैं। अपील की कि अगर कोई बाहर से आ रहा है उसमें लक्षण हैं तो तुरंत जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed