{"_id":"6898c35213debf0e5703e3fe","slug":"kanpur-head-on-bikes-collided-innocent-child-sitting-on-father-s-lap-died-after-handle-hit-his-head-2025-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आमने-सामने भिड़ीं बाइक, पिता की गोद में बैठे मासूम के सिर पर हैंडल घुसने से माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आमने-सामने भिड़ीं बाइक, पिता की गोद में बैठे मासूम के सिर पर हैंडल घुसने से माैत
Sun, 10 Aug 2025 09:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Aug 2025 09:41 PM IST
सार
सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत हो गई। हादसा उन्नाव में तारागढ़ी के पास हुआ। बाइक चालकों के नशे में धुत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक रुद्रांश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव के तारागढ़ी के पास शनिवार को आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें पिता की गोद में बैठे मासूम के सिर पर बाइक का हैंडल घुसने माैत हो गई। आरोप है कि बाइक सवार नशे में धुत थे। मूलरूप से जिला उन्नाव के बीघापुर मवैया निवासी राघवेंद्र सागर लखनऊ के सरोजनी नगर दरोगाखेड़ा में पत्नी तनुष्का और आठ माह के बेटे रुद्रांश के साथ रहते हैं। वह कपड़े की दुकान में काम करते हैं।
विज्ञापन
पोस्टमाॅर्टम हाउस में राघवेंद्र ने बताया कि रक्षाबंधन पर शनिवार देर शाम वह साले प्रियांशु के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। उनकी गोद में बेटा रुद्रांश था। उनकी पत्नी तनुष्का अन्य रिश्तेदार के साथ दूसरी बाइक पर पीछे चल रही थी। बताया कि वह लोग उन्नाव में तारागढ़ी के पास पहुंचे थे कि तभी नशे में धुत तेज रफ्तार बाइक सवार तीन युवकों ने सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बाइक का हैंडल उनके बेटे रुद्रांश के सिर पर जा घुसा। वहीं सभी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार युवक मौके से भाग गए। राघवेंद्र ने बेटे को मालरोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान सिर की हड्डी टूटने और अधिक रक्तस्राव से रुद्रांश की मौत हो गई। फीलखाना पुलिस ने रविवार को मासूम का पोस्टमॉर्टम कराकर शव सौंप दिया। पिता के अनुसार वह उन्नाव में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।