{"_id":"5d262a988ebc3e6cc17ca4a6","slug":"kanpur-harshita-agarwal-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर्षिता की मौत पर फूटा कानपुर का गम और गुस्सा, सड़क पर उतरे हजारों लोगों ने कहा इंसाफ दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षिता की मौत पर फूटा कानपुर का गम और गुस्सा, सड़क पर उतरे हजारों लोगों ने कहा इंसाफ दो
Wed, 10 Jul 2019 11:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
हर्षिता की मौत पर फूटा कनपुरियों का गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
हर्षिता को इंसाफ दो और हत्यारों को फांसी दो। तख्ती और बैनर पर लिखे ऐसे स्लोगनों के साथ सैकड़ों लोगों ने बुधवार को शांति मार्च निकाला। इसमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। मार्च मोतीझील कारगिल पार्क से शुरू होकर शिवाजी मूर्ति चौराहा होते हुए वापस कारगिल पार्क पर समाप्त हुआ।
इस मार्च में हर्षिता के परिजन, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वूमेंस एसोसिएशन की अध्यक्ष सुभाषिनी अली, पनकी मंदिर के महंत आदि मौजूद रहे। शनिवार को हर्षिता की एलनगंज कोहना स्थित एल्डोराडा अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट से गिरकर मौत हो गई थी।

हर्षिता को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे कानपुर के लोग
- फोटो : अमर उजाला
इसमें हर्षिता के पति और सास-ससुर जेल भेजे गए हैं। घटना के विरोध में पहले सोशल मीडिया पर मुहिम छिड़ी और बुधवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। सभी ने घरेलू हिंसा का एक स्वर में विरोध किया और हर्षिता की मौत के आरोपियों को कड़ी सजा की मांग की।
फास्ट ट्रैक में हो ऐसे मामलों की सुनवाई
ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वूमेंस एसोसिएशन की अध्यक्ष सुभाषिनी अली ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को शर्मशार करती हैं। कानून भी है फिर भी अधिकतर मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं पाती है। इसलिए एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए।

आखिर सास कब बनेगी मां बोले कानपुर के अन्नू अवस्थी
महिलाओं के खिलाफ हत्याचार बंद हों
- फोटो : अमर उजाला
अन्नू अवस्थी ने भी हर्षिता के लिए न्याय की गुहार लगाई। अन्नू ने कहा कि इन घटनाओं पर सबसे बड़ा सवाल उठता है कि आखिर एक सास मां कब बनेगी, जो बहू को बेटी की तरह प्यार दे और अपने साथ रखे। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के खिलाफ समाज को जागरूक होना जरूरी है।
पुलिस नहीं, हम जुटा रहे सुबूत
शांति मार्च से पहले हर्षिता की बड़ी बहन गीतिका ने कहा कि हर्षिता खुदकुशी नहीं कर सकती है। उसे साजिश रचकर मारा गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो सुबूत पुलिस को जुटाने चाहिए, उनके परिजन जुटा रहे हैं। पुलिस को परिजनों ने ही दो दिन पहले अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज सौंपे थे।
दोबारा हो फोरेंसिक जांच, धाराएं बढ़ें
हर्षिता के पिता पदम अग्रवाल सहित अन्य परिजन बुधवार को एसएसपी अनंत देव से मिले। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि जताई। साथ ही कहा कि मामले में दोबारा फोरेंसिक जांच कराई जाए। उसमें जो भी साक्ष्य मिलें, उस आधार पर मामले में आरोपियों पर धाराएं बढ़ाई जाएं। इस पर एसएसपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।