फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Hair Transplant Case of death of two engineers Dr Anushka surrendered CJM court sent her to jail

Hair Transplant: दो इंजीनियरों की मौत का मामला, डॉ. अनुष्का ने किया सरेंडर, सीजेएम कोर्ट ने भेजा जेल

Mon, 26 May 2025 02:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 26 May 2025 02:44 PM IST
सार

Kanpur News: हेयर ट्रांसप्लांट मामले पुलिस आरोपी डॉ. अनुष्का की तलाश कर रही थी। इससे पहले डॉक्टर ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Hair Transplant Case of death of two engineers Dr Anushka surrendered CJM court sent her to jail
डॉ. अनुष्का ने किया सीजेएम कोर्ट में सरेंडर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉ. अनुष्का ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बता दें कि पुलिस के हाथ से अनुष्का के निकल जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को दी गई थी।

विज्ञापन

हालांकि, उससे पहले ही डॉ. अनुष्का ने सरेंडर कर दिया। फिलहाल,  डॉ. अनुष्का के साथ इस अपराध में शामिल कर्मचारियों  की भी तलाश में पुलिस जुटी है। इनमें क्लीनिक में काम करने वाली तीन युवतियां शामिल हैं। यह युवतियां डॉक्टर के अपराध की जानकार हैं।

विज्ञापन

बड़े राज खुलकर आएंगे सामने
इनसे कई बड़े राज खुलकर सामने आने की उम्मीद है। ये युवतियां क्लीनिक खुलने से लेकर बंद होने तक रहती थीं। मरीजों को मिलने का समय देने, उनका रिकार्ड रखने, फीस जमा कराने, हेयर ट्रांसप्लांट की पूरी व्यवस्था करने जैसी अहम जिम्मेदारियां निभाती थीं।

विज्ञापन

दो युवक करते थे हेयर ट्रांसप्लांट
हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान वह दो युवकों को भी हायर करती थीं। यही दोनों युवक हेयर ट्रांसप्लांट करते थे। डॉ. अनुष्का वहां ग्लब्स और मास्क पहनकर मौजूद रहती थीं, दिशा निर्देश भी देती थीं। डॉ. अनुष्का से हेयर ट्रांसप्लांट कराने वाले कई लोगों ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए हैं। इसके बावजूद पुलिस तीनों युवतियों और दोनों युवकों तक नहीं पहुंच सकी है।

विज्ञापन

पकड़ा जा चुका है अनुष्का का झूठ
इंपायर क्लीनिक में सहायक अभियंता विनीत और इंजीनियर मयंक का हेयर ट्रांसप्लांट हुआ था। डॉ. अनुष्का लगातार इससे इन्कार कर रही थी। सर्विलांस टीम को सीडीआर में विनीत और मयंक के हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान अनुष्का के साथ सात घंटे तक होने की लोकेशन मिली। इससे अनुष्का का यह झूठ भी पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed