फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Hair Transplant Case Dr Anushka used to pretend to do hair transplant with untrained people

Hair Transplant: अप्रशिक्षितों संग ट्रांसप्लांट का स्वांग रचती थी डॉ. अनुष्का, दो युवक रहते थे साथ…पढ़ें अपडेट

Thu, 22 May 2025 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 May 2025 10:36 AM IST
सार

Kanpur News: इंपायर क्लीनिक में सहायक अभियंता विनीत और इंजीनियर मयंक का हेयर ट्रांसप्लांट हुआ था। डॉ. अनुष्का लगातार इससे इन्कार कर रही थी। सर्विलांस टीम को सीडीआर में विनीत और मयंक के हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान अनुष्का के साथ सात घंटे तक होने की लोकेशन मिली। इससे अनुष्का का यह झूठ भी पकड़ा गया।

विज्ञापन
Kanpur Hair Transplant Case Dr Anushka used to pretend to do hair transplant with untrained people
डॉ. अनुष्का तिवारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बीडीएस की डिग्री रखने वाली डॉ. अनुष्का तिवारी दो अप्रशिक्षित युवाओं के साथ मिलकर हेयर ट्रांसप्लांट का स्वांग रचती थी। मास्क और ग्लब्स पहनकर मौजूद डॉ. अनुष्का के दिशानिर्देश के मुताबिक युवक हेयर ट्रांसप्लांट करते थे। हेयर ट्रांसप्लांट के लिए अनुष्का के क्लीनिक में काम करने वाली तीन युवतियां इन युवकों को बुलाती थीं। जांच के दौरान युवतियों ने पुलिस को फोन पर मामले से दूर रखने की बात कहने के बाद फोन बंद कर लिया।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस अभी तक इन युवतियों को भी तलाश नहीं कर पाई है। दूसरी ओर अनुष्का के साथ दोनों युवक भी अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है। हालांकि अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच की टीम को अनुष्का की लोकेशन मिलने का दावा किया है। अधिकारियों के मुताबिक टीम ने अनुष्का की लोकेशन के आधार पर हरियाणा के रोहतक में डेरा डाला है। जल्द ही उसकी गिरफ्तार हो सकती है।

विज्ञापन

अपराध में शामिल कर्मचारियों की भी तलाश
पुलिस के हाथ से अनुष्का के निकल जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को दी गई थी। डॉ. अनुष्का के साथ इस अपराध में शामिल कर्मचारियों की भी तलाश में पुलिस जुटी है। इनमें क्लीनिक में काम करने वाली तीन युवतियां शामिल हैं। यह युवतियां डॉक्टर के अपराध की जानकार हैं। इनसे कई बड़े राज खुलकर सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Kanpur Hair Transplant Case Dr Anushka used to pretend to do hair transplant with untrained people
इसी क्लिनिक पर हुआ हेयर ट्रांसप्लांट - फोटो : संवाद

सीसीटीवी, डीवीआर, दस्तावेज आदि कर दिए थे गायब
ये युवतियां क्लीनिक खुलने से लेकर बंद होने तक रहती थीं। मरीजों को मिलने का समय देने, उनका रिकार्ड रखने, फीस जमा कराने, हेयर ट्रांसप्लांट की पूरी व्यवस्था करने जैसी अहम जिम्मेदारियां निभाती थीं। हेयर ट्रांसप्लांट से इंजीनियर विनीत दुबे की मौत की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही अनुष्का और उनके पति ने क्लीनिक से सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, दस्तावेज आदि गायब कर दिए थे।

विज्ञापन

पांचों की तलाश में जुटी है पुलिस
क्लीनिक से कोई महत्वपूर्ण जानकारी न मिलने पर पुलिस ने अनुष्का से हेयर ट्रांसप्लांट कराने वाले कई लोगों से संपर्क किया। लोगों के बयानों से पुलिस को इन तीनों युवतियों की जानकारी और उनके मोबाइल नंबर मिले। पुलिस ने तीनों से फोन पर बात की। तीनों युवतियों ने पुलिस को वहां काम करने की तो जानकारी दी, लेकिन खुद को मामले से दूर रखने की बात कहते हुए अपने मोबाइल बंद कर लिए। पुलिस अभी तक तीनों युवतियों और दोनों युवकों तक नहीं पहुंच सकी है।

Kanpur Hair Transplant Case Dr Anushka used to pretend to do hair transplant with untrained people
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद इंजीनियर मयंक के चेहरे पर आई थी सूजन - फोटो : अमर उजाला

पकड़ा जा चुका है अनुष्का का झूठ
इंपायर क्लीनिक में सहायक अभियंता विनीत और इंजीनियर मयंक का हेयर ट्रांसप्लांट हुआ था। डॉ. अनुष्का लगातार इससे इन्कार कर रही थी। सर्विलांस टीम को सीडीआर में विनीत और मयंक के हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान अनुष्का के साथ सात घंटे तक होने की लोकेशन मिली। इससे अनुष्का का यह झूठ भी पकड़ा गया। अनुष्का ने आठ बिंदुओं पर आधारित अपना जवाब पुलिस को डाक के माध्यम से भेजा था। उसमें लिखे कई जवाब झूठे निकले हैं।

डॉ. अनुष्का की बीडीएस की डिग्री जांच के लिए फरीदाबाद मेडिकल कॉलेज भेजी गई थी, जोकि असली पाई गई। वहीं, विसरा रिपोर्ट के लिए विवेचक ने लैब को रिमाइंडर भेजा है।  -दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी वेस्ट

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed