Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Gurupurab celebrated at Motijheel Gurudwar sanctum adorned with flowers and decorative lights

कानपुर: मोतीझील गुरुद्वारे में गुरुपर्व की धूम, फूलों-झालरों से सजा दरबार, श्रद्धालुओं ने की अरदास, छका लंगर

Tue, 24 Nov 2026 03:40 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 24 Nov 2026 03:40 PM IST
सार

Kanpur News: मोतीझील स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरुनानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग, शबद कीर्तन और गुरु के संदेशों के बाद अटूट लंगर का आयोजन हुआ।

 

विज्ञापन
Kanpur Gurupurab celebrated at Motijheel Gurudwar sanctum adorned with flowers and decorative lights
मोतीझील गुरुद्वारे में लंगर छकते लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज का पावन प्रकाशोत्सव मोतीझील स्थित गुरुद्वारा साहिब में बड़े ही श्रद्धा भाव और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सुबह से ही मोतीझील परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई और दिनभर आस्था व भक्ति का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में पूरे गुरुद्वारा परिसर को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों और सुगंधित फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ हुई। इसके पश्चात प्रसिद्ध रागी जत्थों द्वारा मधुर शबद कीर्तन का गायन किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित संगत निहाल हो उठी।

विज्ञापन
Trending Videos





अरदास के बाद बरताया गया अटूट लंगर
वहीं कथावाचकों ने गुरुनानक देव जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा दिए गए 'किरत करो, नाम जपो' के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका, दर्शन किए और देश-दुनिया में सुख, शांति व समृद्धि की अरदास की। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया, जिसमें सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने एक ही पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed