फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Grid Synchronization of NUPPL Third Unit Path Cleared for Daily Production of 47.52 Million Units

Kanpur: NUPPL की तीसरी यूनिट का ग्रिड सिंक्रोनाइजेशन सफल, प्रतिदिन 47.52 मिलियन यूनिट्स उत्पादन का रास्ता साफ

Fri, 03 Apr 2026 08:54 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 03 Apr 2026 08:54 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर के एनयूपीपीएल पावर प्लांट की तीसरी 660 मेगावट यूनिट का ग्रिड सिंक्रोनाइजेशन शुक्रवार को सफल रहा। 1,980 मेगावkट का यह पूरा प्रोजेक्ट वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही तक पूर्णतः शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur Grid Synchronization of NUPPL Third Unit Path Cleared for Daily Production of 47.52 Million Units
एनयूपीपीएल की तीसरी यूनिट - फोटो : Amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में नेयवेली उत्तर प्रदेश पॉवर लिमिटेड (एनयूपीपीएल) की तीसरी यूनिट का शुक्रवार को  “टीजी रोलिंग एवं सिंक्रोनाइजेशन” 765 केवी ग्रिड के साथ हुआ। पूर्ण कमीशनिंग के बाद यह प्रोजेक्ट प्रतिदिन 47.52 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन के साथ देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

विज्ञापन

एनएलसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी एवं एनयूपीपीएल के चेयरमैन प्रसन्न कुमार मोटुपल्ली ने कहा कि एनयूपीपीएल, एनएलसीआईएल और यूपीआरवीयूएनएल के केंद्रित एवं समर्पित प्रयासों तथा कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, बोर्ड और ठेकेदार साझेदारों के पूर्ण समर्थन से यह उपलब्धि संभव हो सकी है।

विज्ञापन
Trending Videos

1,980 मेगावाट है कुल क्षमता
मालूम हो कि पहली यूनिट दिसंबर 2024 से और दूसरी यूनिट दिसंबर 2025 से संचालन में हैं। यूनिट-3 का सिंक्रोनाइजेशन पूरे प्रोजेक्ट को वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रत्येक 660 मेगावाट की है, जिसकी कुल क्षमता 1,980 मेगावाट है। विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के अनुसार इस प्रोजेक्ट से उत्पादित विद्युत का 93.1 फीसदी उत्तर प्रदेश राज्य को आवंटित है। शेष विद्युत विभिन्न अन्य राज्यों को आवंटित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed