{"_id":"6adc49c4accd09ec890e28a8","slug":"kanpur-grand-staging-of-shri-krishna-leela-in-ghatampur-humbling-of-serpent-kalia-and-the-slaying-of-bakasura-2026-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: घाटमपुर में श्रीकृष्ण लीला का भव्य मंचन, कालिया नाग का मान मर्दन और बकासुर का वध, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: घाटमपुर में श्रीकृष्ण लीला का भव्य मंचन, कालिया नाग का मान मर्दन और बकासुर का वध, गूंजे जयकारे
Sat, 24 Oct 2026 11:31 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:31 AM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर कस्बे में सार्वजनिक श्री कृष्ण लीला कमेटी के तत्वावधान में ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल जगन्नाथ रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, मां कूष्मांडा देवी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण ने भाई बलदाऊ, मनसुका, नारद जी और ग्वालबालों के साथ लीला करते हुए कालिया नाग का मान मर्दन किया और बकासुर का वध किया।
विज्ञापन
कालिया नाग का मान मर्दन करते कान्हा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर कस्बे में सार्वजनिक श्रीकृष्ण लीला कमेटी द्वारा शुक्रवार को झांकियों के साथ निकाली गई ऐतिहासिक शोभा यात्रा में शामिल जगन्नाथ रथ आकर्षण का केंद्र रहा। पुरानी बाजार से झांकियों के साथ निकली यात्रा परंपरागत मार्गों से होते हुए मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर पहुंची।
विज्ञापन
यहां हजारों की भीड़ के बीच कुष्मांडा जलाशय में भगवान श्री कृष्ण ने भाई बलदाऊ, मनसुका, नारद जी तथा ग्वालबालों के साथ यमुना रूपी तालाब (कूष्मांडा जलाशय) में पहुंच कर कालिया नाग को नाथने के साथ मान मर्दन किया। कालिया नाग का मान मर्दन कर कान्हा ने ज्यों ही बकासुर का वध किया, तो कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में जयकारे लगने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos
झांकियों पर जगह-जगह फूलों की बारिश
कालिया नाग के मान मर्दन के बाद सार्वजनिक श्री कृष्ण लीला कमेटी की अगुवाई में निकली शोभायात्रा के साथ चल रही झांकियों पर जगह-जगह फूलों की बारिश हुई। आयोजन में कृष्ण लीला कमेटी के संरक्षक राम चंद्र गुप्ता, गोविंद स्वरूप ओमर, दिनेश गुप्ता, अध्यक्ष पंकज ओमर, महामंत्री विपिन ओमर आदि की अहम भूमिका रही।