फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Govind Murder Case: Six friends had murdered in an old dispute, now the police are trying to find out the root of the dispute

Kanpur Govind Murder Case: पुरानी खुन्नस में छह दोस्तों ने की थी हत्या, अब विवाद की जड़ खंगालने में जुटी पुलिस

Wed, 06 Jul 2022 02:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Jul 2022 02:17 AM IST
सार

नवाबगंज ख्योरा निवासी केस्को कर्मी के बेटे गोविंद (25) की अगवा करने के बाद हत्या पुरानी खुन्नस में छह दोस्तों ने की थी। पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Kanpur Govind Murder Case: Six friends had murdered in an old dispute, now the police are trying to find out the root of the dispute
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पांच दिन से पुलिस के लिए पहेली बने गोविंद वर्मा (25) हत्याकांड का खुलासा मंगलवार देर रात हो गया। पुलिस के मुताबिक पुरानी खुन्नस में छह दोस्तों ने ही उसकी हत्या की थी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने लूटी गई कार, एक बाइक, गोविंद की अंगूठी व चेन बरामद की है। बुधवार को पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। 

विज्ञापन

नवाबगंज ख्योरा निवासी केस्को कर्मी रमेश वर्मा का बेटा गोविंद एक जुलाई की शाम को घर से निकला था। रात दस बजे परिवार वालों से उसकी आखिरी बातचीत हुई थी। दूसरे दिन अकबरपुर में उसका शव मिला था। तीन जुलाई को उसकी शिनाख्त हुई थी। तब नवाबगंज पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। सभी गोविंद के मिलने वाले हैं। 

विज्ञापन

सड़क किनारे गोविंद को खड़ा देखकर दबोचा
नवाबगंज के रहने वाले मोनू और सौरभ से करीब छह महीने पहले गोविंद का विवाद हुआ था। विवाद की वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। तभी से दोनों खुन्नस रखते थे। एक जुलाई की शाम को जब गोविंद मकड़ीखेड़ा में खड़े होकर किसी के आने का इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन

इसी दौरान मोनू और सौरभ अपने चार साथियों के साथ वहां से गुजर रहे थे। सभी एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे और शराब के नशे में धुत थे। आरोपियों के मुताबिक गोविंद को देखकर उन्होंने उसको पकड़ा और फिर कार में बिठा लिया था।

विज्ञापन

जाजमऊ के पास चलती कार में गला घोंटा 
आरोपियों ने गोविंद को कार में बैठाकर पहले पीटा। कार में भी शराब पी। उन्नाव के सिविल लाइंस स्थित टाटा के एटीएम से पैसे निकालकर जाजमऊ की तरफ गए। यहीं कहीं पर चलती कार में गोविंद का गला घोंट दिया। उसके बाद सीधे कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र में गए। यहीं शव फेंककर नवाबगंज लौट आए। 

विवाद की जड़ पता करने में जुटी पुलिस
सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुराना विवाद किस वजह से हुआ था, यह पता किया जा रहा है। आशनाई के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। हालांकि इस संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। आशंका यही है कि आरोपी नशेबाज हैं। इसलिए जरा सी बात पर ही गोविंद से झगड़ गए थे। बाद में बदला लेने की ठान ली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed