फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Government labor colony converted into a church, Bajrangis created ruckus

Kanpur: सरकारी श्रमिक कॉलोनी को बना दिया चर्च, लालच देकर धर्मांतरण कराने का आरोप, बजरंगियों ने काटा हंगामा

Mon, 04 Sep 2023 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Sep 2023 05:39 AM IST
सार

Kanpur Conversion: धर्मांतरण का मामला संज्ञान में आने के बाद रविवार को श्रमिक कॉलोनी पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन
Kanpur: Government labor colony converted into a church, Bajrangis created ruckus
थाने में जमा बजरंग दल वाले... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवाबगंज में फर्जी दस्तावेज के सहारे श्रमिक कालोनी को चर्च बनाकर लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसाने का मामला संज्ञान में आया है। धर्मांतरण का मामला संज्ञान में आने के बाद रविवार को श्रमिक कॉलोनी पहुंचे विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन

नवाबगंज के 60/08 श्रमिक कॉलोनी विष्णुपुरी में पीटर्नल गॉस्पल चर्च इन इंडिया एपिस्कोपल एंड सर्विंग सोसाइटी नाम से चर्च है। इसके अध्यक्ष मिस्टर शोभित सिंह हैं। शोभित ने 2002 में श्रमिक कॉलोनी में चर्च को रजिस्टर्ड कराया था। रविवार को 60 से 70 हिन्दू समुदाय के लोगों को चर्च में इकट्टा किया गया था।
विज्ञापन

इन सभी लोगों को बीमारी का इलाज कराने, शादी, नौकरी और तमाम तरह के अलग-अलग लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। लोगों को एक वीडियो भी दिखाया जा रहा था कि किस तरह से ईसाई बनते ही उनकी लाइफ स्टाइल बदल गई। नौकरी, इलाज, बच्चों की पढ़ाई समेत अन्य मदद उन्हें मिलने लगी। वहां मौजूद लोगों को धर्मांतरण से संबंधित पंपलेट भी दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेसिडेंट समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मामले की जानकारी मिलते ही विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नवाबगंज थाने पर सूचना दी कि असंवैधानिक तरीके से लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा है। नवाबगंज थाना प्रभारी रोहित तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और चर्च के प्रेसिडेंट शोभित सिंह को हिरासत में लिया। वहां मौजूद लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्हें धर्मांतरण के लिए लालच दिया जा रहा था। नवाबगंज थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि धर्मांतरण का आरोप लगाने वाले लोगों से तहरीर लेकर चर्च के प्रेसिडेंट समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

सरकारी कॉलोनी बना लिया चर्च
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि विष्णुपुरी में यह श्रमिक कॉलोनी है। सरकारी कर्मचारियों को यह कॉलोनियां किराए पर दी गईं थी। इसमें किसी का मालिकाना हक नहीं होता है। इसके बाद भी शोभित ने अवैध तरीके से चर्च का रजिस्ट्रेशन सरकारी कॉलोनी पर करा लिया। अब लोगों का धर्मांतरण करा रहा है। 20 सालों से कॉलोनी में गतिविधियां चल रही थी। आजिज होकर इलाके के लोगों ने विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी कृष्णा तिवारी समेत अन्य पदाधिकारियों को मामले की सूचना दी थी।

पहले भी आ चुके हैं कई मामले
कानपुर में धर्मांतरण का छठवां मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई कर रही है। इससे पहले घाटमपुर, चकेरी, कर्नलगंज, कोहना और रावतपुर में धर्मांतरण का सिंडीकेट पकड़ा गया था। पुलिस ने सभी जगह एफआईआर दर्ज करके आरोपियों पर कार्रवाई की थी। लेकिन, सिंडीकेट के सरगना तक नहीं पहुंच सकी। जबकि धर्मांतरण काे लेकर विदेश से फंडिंग समेत अन्य साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed