फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Gold worth 30 lakh stolen from liquor businessman's home, police investigating

Kanpur: शराब कारोबारी के घर से 30 लाख का सोना चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 30 Oct 2025 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Oct 2025 10:50 PM IST
सार

शराब कारोबारी के घर से 30 लाख का सोना चोरी हो गया। हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में चोरी की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur: Gold worth 30 lakh stolen from liquor businessman's home, police investigating
कारोबारी की पत्नी पूजा गहनों के खाली डिब्बे दिखाती हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के केशवपुरम इलाके में रहने वाले शराब कारोबारी संतोष स्वामी के घर से करीब 250 ग्राम सोने के जेवार चोरी हो गए। वर्तमान में उनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुट गई है। घर के भूतल पर संतोष के बड़े भाई ललित स्वामी का परिवार रहता है जबकि संतोष पत्नी पूजा और बच्चों के साथ पहली मंजिल पर रहते हैं।

विज्ञापन


संतोष के अनुसार, दीपावली पर पहनने के लिए पत्नी ने अलमारी से जेवर निकाले थे। इसे त्योहार के बाद फिर से अलमारी में सुरक्षित रख दिया था। गुरुवार सुबह पत्नी ने एक समारोह में जाने के लिए जेवर निकालने के लिए अलमारी खोलने का प्रयास किया तो देखा कि उसका ताला पहले से खुला था जबकि उसके पल्ले बंद थे। हल्का धक्का देने पर अलमारी खुल गई। लॉकर में 250 ग्राम जेवर गायब थे। परिवार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची हनुमंत विहार थाना पुलिस ने घर का मुआयना किया तो उन्हें किसी बाहरी के घर में जबरन प्रवेश करने या तोड़फोड़ करने के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि इस वारदात को घर के अंदर की जानकारी रखने वाले व्यक्ति ने ही अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed