फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Godnama case now a battle of honor, application to DM to cancel fathers quota

Kanpur Adoption Case: अब कोटा निरस्त करने का प्रार्थनापत्र, सुनीता बोली- बच्ची को किया दूर...नहीं है अधिकार

Fri, 09 Jun 2023 09:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Jun 2023 09:50 AM IST
सार

Kanpur Crime: नवाबगंज थाना क्षेत्र में नवजात बच्ची का गोदनामा कराने के मामला अब सम्मान की लड़ाई बन चुका है। सुनीता ने वर्षा के पिता का कोटा निरस्त कराने के लिए डीएम को प्रार्थनापत्र दिया है। उसने कहा है कि बच्ची को मां से दूर करने वाले को कोटा संचालन का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
Kanpur Godnama case now a battle of honor, application to DM to cancel fathers quota
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के नवाबगंज में नन्हीं विजेता के गोदनामे का मामला अब सम्मान की लड़ाई का रूप ले चुका है। दोनों पक्ष एक-दूसरे को मात देने में जुट गए हैं। विजेता को जन्म देने वाली अवर्षा को कमजोर करने के लिए अब उनके राशन कोटे को निशाने पर लिया है।

विज्ञापन

बुधवार को उन्होंने डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपकर उनके पिता राजेंद्र प्रसाद त्रिवेदी के नाम से नवाबगंज में संचालित राशन कोटे को निरस्त कराने की मांग की है। पहलवानपुरवा निवासी सुनीता शुक्ला ने प्रार्थनापत्र में बताया कि वह कोटेदार राजेंद्र प्रसाद के यहां से राशन लेती आ रही हैं।
विज्ञापन

कोटे का संचालन उनकी बेटी वर्षा करती हैं। आरोप लगाया कि वर्षा ने 30 जनवरी को उनके साथ धोखाधड़ी करके नवजात बच्ची का गोदनामा बनवाकर बच्ची का अपहरण कर लिया था। इस संबंध में नवाबगंज थाने में अपहरण, धोखाधड़ी और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने दिया जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन
इस मुकदमे में वर्षा व राजेंद्र प्रसाद दोनों ही आरोपी हैं। उन्होंने राशन दुकान के आवंटन के समय दिए गए शपथपत्र का उल्लंघन बताते हुए कोटा निरस्त करने की मांग की। डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। सुनीता ने बताया कि जब से उनकी बच्ची को वर्षा ले गई है, तब से उनकी गांव में उनकी बहुत बदनामी हो रही है।

बच्ची की वजह से गांव में हो रही बदनामी
सुनीता ने बताया कि जब से उनकी बच्ची को वर्षा ले गई है, तब से उनकी गांव में उनकी बहुत बदनामी हो रही है। बताया वह मूलरूप से गोंडा की रहने वाली है। वहीं से उनके राशन पानी का इंतजाम होता है। अब गांव वाले बच्ची को बेचने का आरोप लगाकर ताने मारते हैं। इस वजह से उन्होंने गांव जाना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed