फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Girl's ex-boyfriend involved in murder of youth in love affair

सुमित हत्याकांड में नया मोड़: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या में लड़की के पुराने प्रेमी का हाथ

Thu, 07 Aug 2025 07:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Aug 2025 07:55 PM IST
सार

Kanpur News: बुधवार को युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Kanpur: Girl's ex-boyfriend involved in murder of youth in love affair
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रावतपुर पुलिस को मसवानपुर में सुमित (18) की हत्या में उसकी प्रेमिका के प्रेमी का हाथ होने के सबूत मिले हैं। पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है जबकि प्रेमी की तलाश की जा रही है। बुधवार को युवक का शव घर से चंद कदम दूर पत्थरों के नीचे दबा हुआ मिला था। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वारदात से गुस्साए परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद परिजन शांत हो गए।

विज्ञापन


फर्रा मस्जिद के पीछे रहने वाले प्राइवेट कर्मी रज्जन गौतम का बेटा सुमित तीन दिन से लापता था। रविवार की शाम सुमित के पास मोहल्ले की एक युवती की कॉल आई थी। वह खाना छोड़कर निकला सुमित रात भर नहीं लौटा। घरवालों ने इधर-उधर तलाश की लेकिन पता नहीं चला। बुधवार सुबह उसका शव तालाब के पास मिला। परिजनों ने युवती के पिता और चाचा पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

Kanpur: Girl's ex-boyfriend involved in murder of youth in love affair
परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
रावतपुर इंस्पेक्टर केके मिश्रा के मुताबिक युवती का मोहल्ले के एक अन्य युवक से प्रेम प्रसंग था। वहीं सुमित युवती से एकतरफा प्रेम कर रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुमित युवती के आगे पीछे चक्कर काट रहा था जिससे उसका प्रेमी नाराज हो गया था। उसने युवती के साथ मिलकर सुमित को ठिकाने लगाने का षड़यंत्र रचा। बताया कि मामले में कई लोगों को उठाया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा होगा। वहीं युवती की बहन के मुताबिक युवती की शादी तय हो गई थी। इसके बाद भी सुमित उसे परेशान कर रहा था।
 
विज्ञापन

सिर की तीन हड्डियां टूटी मिलीं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुमित के सिर की तीन हड्डियां टूटी हुई मिली हैं। उसकी गर्दन पर निशान बना हुआ है। हत्यारोपी ने पहले किसी भारी पत्थर से उसके सिर पर हमला किया। जमीन पर गिरते ही उसका गला दबा दिया।

थाने के दरोगा को हटाने की मांग
परिजनों का आरोप है कि बेटे के लापता होने की शिकायत रावतपुर थाने में करने गए थे लेकिन वहां एक दरोगा ने उन लोगों को भगा दिया। परिजनों ने दरोगा को हटाने की मांग की। एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि दरोगा को थाने से हटाया जा रहा है। उसके खिलाफ जांच कराई जाएगी।

 
विज्ञापन

भाई के कलाई पर बांधी राखी
सुमित के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। घर में मां, पिता और दोनों बहनों का रो रोकर बेहाल थीं। अंतिम संस्कार के लिए घर से निकलने पहले बिलखती बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी। दोनों को रोता देखकर लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed