फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Girl reached Naubasta police station, accused the inspector of Misdeed

Kanpur: नौबस्ता थाने पहुंची बरेली निवासी युवती, दरोगा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Mon, 06 Jan 2025 07:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 07:00 PM IST
सार

Kanpur News: युवती ने नौबस्ता थाने में तैनात दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती बरेली की रहने वाली है। 

विज्ञापन
Kanpur: Girl reached Naubasta police station, accused the inspector of Misdeed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौबस्ता थाने में तैनात दरोगा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली गैर धर्म की युवती बरेली की रहने वाली है और उसने वहीं रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती रविवार सुबह नौबस्ता थाने पहुंची और पुलिस कर्मियों से न्याय की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि युवती के आने की आशंका से दरोगा छुट्टी पर चला गया है।
विज्ञापन


बरेली निवासी युवती के मुताबिक फरवरी 2022 में उसकी दोस्ती ललित शर्मा से हुई थी। आरोपी ने उसे झूठे प्यार में फंसाया और बरेली आकर कई बार दुष्कर्म किया। मना करने पर शादी का झांसा देकर होटल ले जाता और मनमानी करता। आरोप लगाया कि सितंबर 2022 में गर्भवती होने पर दरोगा ने जान से मारने की धमकी देते हुए गर्भपात करवा दिया। कुछ दिनों बाद आरोपी ने फिर दुष्कर्म किया। युवती के मुताबिक ललित ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया था। शादी की बात कहने पर उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस बीच दरोगा ने शादी भी कर ली। नौबस्ता थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती को उच्चाधिकारियों के पास जाने की बात कहकर लौटा दिया गया है। दरोगा ने उस पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में एफआर लगने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed