Kanpur Girl Assault: छेड़खानी की शिकायत करने पहुंची थी पीड़िता, दरोगा बोले- छेड़खानी ही तो की...रेप तो नहीं किया
Kanpur Crime: जेसीपी आंनद प्रकाश तिवारी ने बताया मामले में थाने प्रभारी को जांच के आदेश दिए गए है। आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। दरोगा की बदसलूकी का आरोप सही निकला, तो विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विस्तार
कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आईआईटी पुलिस चौकी में पीड़ित परिवार ने प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि साहब बेटी के साथ एक पंचर वाले ने छेड़खानी की है। इस बात पर चौकी इंचार्ज भड़क गए और परिजनों से बोले छेड़खानी ही तो की है, रेप तो नहीं कर दिया।
परिजनों ने दरोगा का वीडियो बनाने प्रयास किया, तो दरोगा ने पीड़ित का मोबाइल छीन लिया और पुलिस चौकी से भगा दिया। पीड़ित परिवार मंगलवार को जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी से शिकायत की पीड़ित परिवार ने मेरी बेटी के साथ छेड़खानी हुई है।
मैंने कल्याणपुर थाने के आईआईटी पुलिस चौकी में तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने एफआईआर दर्ज करने के साथ ही दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। नानकारी के एक महिला ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा चार की छात्रा है।
थाना प्रभारी को जांच के आदेश
बीते चार सितंबर को स्कूल से घर जाते समय बेटी साइकिल में हवा भरवाने के लिए पंचर की दुकान पर गई। दुकानदार अश्लील हरकतें और छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने घर पहुंच कर परिजनों को जानकारी दी। जेसीपी आंनद प्रकाश तिवारी ने बताया मामले में थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए गए है।
पीड़ित परिवार पहुंचा कल्याणपुर थाने
जेसीपी के आदेश के बाद कल्याणपुर पुलिस ने पीड़ित परिवार को थाने बुलाया है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया पीड़ित परिवार से बातचीत की जा रही है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दरोगा की बदसलूकी का आरोप सही निकला, तो विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।