फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur gets third place in state level grappling competition

Kanpur News: राज्यस्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में कानपुर का तीसरा स्थान

Tue, 13 May 2025 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Kanpur gets third place in state level grappling competition
राज्यस्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी। - फोटो : संगठन
कानपुर। उत्तर प्रदेश ग्रैपलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 9वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता नवाबगंज स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में हुई। इसमें अयोध्या प्रथम, लखनऊ द्वितीय और कानपुर तृतीय रहा। शहर के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चार स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. तपन अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सात्विक तिवारी, नेशनल यूथ अवॉर्डी रोहित कश्यप, प्रबंधक केके गुप्ता, प्रधानाचार्य सुमन चंडोला, ग्रैपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव सुनील चतुर्वेदी ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


इसके बाद 42 किलो भार वर्ग में मानविता परिहार ने स्वर्ण, 58 किलो में वामिका परिहार ने स्वर्ण, 64 किलो भार वर्ग में दिव्यांशी श्रीवास्तव ने स्वर्ण, 30 किलो भार वर्ग में अनमोल चतुर्वेदी ने स्वर्ण पदक जीतकर कानपुर को तीसरा स्थान दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। संयुक्त सचिव ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 27 मई से एक जून तक नासिक में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मौके पर अध्यक्ष पवन सिंह चौहान, महासचिव रविकांत मिश्रा, राजा अजय सिंह चंदेल, आलोक श्रीवास्तव, आरिज हुसैन आब्दी, नवरत्न यादव, योगेंद्र योगी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed