फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur get ODF Certificate

कानपुर को मिला ओडीएफ का प्रमाण पत्र

Wed, 06 Jun 2018 12:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 06 Jun 2018 12:15 PM IST
सार

- गाजियाबाद के बाद महानगर दूसरा जिला
- वाराणसी ओडीएफ की लाइन में, प्रस्ताव भेजा
- पेड़ कम करेंगे जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव
 

विज्ञापन
kanpur get ODF Certificate
सीएम याेगी अादित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के बाद कानपुर महानगर खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) वाला दूसरा जिला हो गया है। इस संबंध में भारतीय गुणवत्ता परिषद के अधिकारी अंकित तुलस्यान ने विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में महापौर और नगर प्रमुख को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि वाराणसी भी ओडीएफ की लाइन में है। इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है। सीएसजेएम विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्थानीय निकायों को भी पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन


इनमें गाजियाबाद, अलीगढ़ और झांसी जिले का समथर शामिल है। पर्यावरण संरक्षण के संबंध में उन्होंने कहा कि पति पत्नी के नाम पर और पत्नी पति के नाम पर पेड़ लगाए। जिस तरह भगवान की पूजा करते समय जल चढ़ाते हैं, उसी शुद्ध भावना के साथ वृक्षों को जल दें। लोग नमाज पढ़ने के पहले वजू करते हैं, बचा हुआ पानी पेड़ों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावों का खतरा बढ़ रहा है। इस खतरे को न्यूनतम करने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। यूपी में गंगा किनारे बसे 1657 गांवों को ओडीएफ किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed