फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: General store trader commits suicide by shooting himself in the temple with a pistol

Kanpur: गेस्टहाउस के केयर टेकर ने अवैध पिस्टल से गोली मारकर दी जान, गुजरात में भाई को किया था आखिरी फोन

Thu, 21 Aug 2025 04:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Aug 2025 04:07 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: General store trader commits suicide by shooting himself in the temple with a pistol
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र के गोपालनगर स्थित गेस्ट हाउस में केयर टेकर ने बुधवार रात अवैध पिस्टल से गोली मारकर जान दे दी। इससे पहले फोन कर गुजरात में भाई से बात की और जान देने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मूलरूप से फतेहपुर के थाना चांदपुर के धमना खुर्द निवासी महेंद्र प्रताप उर्फ मोनू (32) न्यू आजादनगर में परिवार के साथ रहते थे। छोटे भाई बीनू ने बताया कि महेंद्र गोपालनगर स्थित सूर्या पैलेस नामक गेस्टहाउस के केयर टेकर थे और बाहर जनरल स्टोर भी चलाते थे। बताया कि वह दो दिन से घर नहीं जा रहे थे। भाभी लक्ष्मी ने कई बार फोनकर बात की लेकिन उन्होंने कोई समस्या नहीं बताई। बुधवार रात 11:30 बजे महेंद्र ने गुजरात में काम करने वाले बड़े भाई सोनू को फोन कर कहा कि वह गोली मारकर जान देने जा रहा है। इस पर उन्होंने काफी रोका लेकिन तब तक पिस्टल से कनपटी में गोली मार दी।
विज्ञापन

Kanpur: General store trader commits suicide by shooting himself in the temple with a pistol
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
सोनू ने फोनकर सूचना दी। घटना के बाद पत्नी लक्ष्मी, मां सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल था। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि खून से लथपथ पिस्टल कब्जे में ले ली है। यह संभवत: मुंगेर की बनी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बुलट आरपार निकलने की बात सामने आई है। अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। परिजनों ने किसी से कोई दुश्मनी और कोई पारिवारिक परेशानी न होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed